22/08/2026
IMG 20260822 154741

इब्लीस ने आदम अलैहिस्सलाम को सजदा क्यों नहीं किया? | शैतान की बग़ावत का हैरतअंगेज़ वाक़िआ| Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya? | Shaitan Ki Bagawat Ka Hairatangez Waqia amazing story

Share now
Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?
Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

शैतान का नाम सुनते ही हमारे दिल में एक ऐसे दुश्मन का ख्याल आता है, जो इंसान को अल्लाह तआला की इताअत से दूर करने की कोशिश करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इबलीस ने कभी बहुत ज़्यादा इबादत की थी? फिर ऐसा क्या हुआ कि वही इबलीस अल्लाह तआला की रहमत से दूर कर दिया गया?

हज़रत आदम अलैहिस्सलाम के पैदा किए जाने के बाद जब अल्लाह तआला ने सजदे का हुक्म दिया, तो तमाम फ़रिश्तों ने सजदा किया, मगर इबलीस ने अपनी बड़ाई और तकब्बुर की वजह से सजदा करने से इनकार कर दिया। यही नाफरमानी उसके लिए लानत और रुसवाई का सबब बनी।

इस वाक़िए में हमारे लिए बहुत बड़ा सबक़ है—इबादत कितनी भी ज़्यादा हो, तकब्बुर और अल्लाह तआला की नाफरमानी इंसान को तबाही की तरफ ले जा सकती है।

आइए, इस वाक़िए को पढ़ते हैं और जानते हैं कि शैतान ने अल्लाह तआला से क्या मोहलत मांगी, उसने इंसानों को गुमराह करने की क्या क़सम खाई और हम उसके मक्कार फरेब से किस तरह महफूज़ रह सकते हैं।

अल्लाह तआला ने कुछ मखलूक़ आग से पैदा करके हमारी नज़रों से उनको ढ़क दिया है। इनको जिन कहते हैं। वह हमको देखते हैं, हम उनको नहीं देख सकते। उनमें अच्छे और बुरे हर तरह के होते हैं।

उनके औलाद भी होती हैं। उन सब में ज़्यादा मशहूर और शरीर शैतान है। उसका क़िस्सा यह है कि उसने आठ लाख बरस खुदा की इबादत की और आसमानो ज़मीन में एक बालिश्त भर कोई जगह ऐसी नहीं छोड़ी कि जहाँ उसने सजदा न किया हो।

इस क़दर इबादत की वजह से उसका नाम फ़रिश्तों में अज़ाज़ील मशहूर हो गया था। जब अल्लाह तआला ने हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को पैदा किया तो फ़रिश्तों को और शैतान को हुक्म दिया कि आदम को सजदा करें। सब फ़रिश्तों ने सजदा किया और शैतान ने बड़ाई और ग़ुरूर की वजह से सजदा न किया।

अल्लाहतआला ने फ़रमाया कि ऐ इबलीस ! तूने हमारे हुक्म से आदम को सजदा न किया। शैतान ने कहा कि मैं आदम से अच्छा हूँ। मुझे तूने आग से पैदा किया है और आदम को एक सड़ी हुई मिट्टी से फिर मैं इस हक़ीर व ज़लील को कैसे सजदा करता ?

अल्लाहतआला ने फ़रमाया – ऐ शैतान ! तूने हमारी नाफरमानी की और तूने तकब्बुर किया। बस दूर हो जा हमसे और निकल जा हमारी जन्नत से कि तू काफ़िर हो गया। कयामत तक तुझ पर हमारी लानतें और फटकार हैं। शैतान बहुत खूबसूरत था,

मगर उसी वक्त अल्लाह तआला की नाराज़गी और लानत का यह असर हुआ कि उसकी सूरत बदल गयी। आँखें उसकी छाती पर आ गयीं और लानत का तौक़ हमेशा के लिए गले में पड़ गया और नाम शैतान रक्खा गया। फिर | शैतान ने कहा- ऐ रब मैं तो आदम की वजह से मारा ही गया।

ये भी पढ़ें: ग़ीबत और चुगलखोरी में क्या फ़र्क है?

मुझको मोहलत दे कि मैं कयामत तक ज़िन्दा रहूँ। आदम और उसकी औलाद मुझे न देखे और मैं उनके खून और गोश्त में घुस जाया करूँ । हुक्म हुआ ये दरख्वास्त तेरी क़बूल की और तुझको मोहलत दी। शैतान ने कहा कि बस, अब मेरा काम बन गया,

मुझे भी तेरी इज्जत की क़सम है कि आदम से और उसकी औलाद से बदला लूँगा और उनको तेरे हुक्मों से रोकूँगा मगर जो तेरे ताबेदार बन्दे होंगे वह मेरे मक्कार फरेब में नहीं आयेंगे।

अल्लाह तआला ने फ़रमाया कि तू सच कहता है। खूब सुन ले, हम भी सच कहते हैं। जो कोई तेरी ताबेदारी करेगा हम उसको और तुझको दोजख में डाल देंगें।

फ़ायदा- मुसलमानों ! इस क़िस्से से सबक़ हासिल करो। शैतान के मुक्कार व फ़रेब से बचो। तकब्बुर और बड़ाई को छोड़ दो। अल्लाह व रसूल के हुक्मों पर चलो।

बस इतना समझ लो कि जब अल्लाह व रसूल के खिलाफ कोई काम हो तो यह काम शैतान का है, बस उसको छोड़ दो और अगर वह ख़िलाफ़ काम कर लिया है तो अल्लाह तआला से माफी माँग लो। तौबा कर लो।

FAQ — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. इबलीस कौन था?

इबलीस वह है जिसने हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को सजदा करने से इंकार किया और अल्लाह तआला की नाफरमानी की। इसी वजह से वह अल्लाह की रहमत से दूर कर दिया गया।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

2. इबलीस ने हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को सजदा क्यों नहीं किया?

उसने तकब्बुर किया और अपने आपको हज़रत आदम अलैहिस्सलाम से बेहतर समझा। उसने अपनी पैदाइश आग से और आदम अलैहिस्सलाम की पैदाइश मिट्टी से होने को अपनी बड़ाई की वजह बनाया।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

3. क्या शैतान इंसानों को देख सकता है?

क़ुरआन में बताया गया है कि शैतान और उसका गिरोह इंसानों को ऐसी जगह से देखते हैं जहाँ से इंसान उन्हें नहीं देख सकते। (सूरह अल-आराफ़ 7:27)Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

4. शैतान का सबसे बड़ा हथियार क्या है?

शैतान इंसान को वसवसे डालकर, गुनाह को अच्छा दिखाकर और अल्लाह तआला की इताअत से दूर करके गुमराह करने की कोशिश करता है।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

5. क्या शैतान इंसान को मजबूर करके गुनाह करवाता है?

नहीं। शैतान सिर्फ़ वसवसा डालता और बहकाता है। इंसान अपने इख़्तियार से उसके पीछे चलता है। इसलिए हमें अपने आमाल की ज़िम्मेदारी खुद उठानी होगी।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

6. शैतान से बचने का तरीका क्या है?

अल्लाह तआला का ज़िक्र करते रहना, नमाज़ की पाबंदी करना, क़ुरआन पढ़ना, गुनाहों से बचना और शैतान के वसवसे आने पर “आऊज़ु बिल्लाहि मिनश्शैतानिर्रजीम” पढ़ना चाहिए।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

7. अगर इंसान से गुनाह हो जाए तो क्या करे?

मायूस नहीं होना चाहिए। फ़ौरन अल्लाह तआला से सच्ची तौबा और इस्तिग़फार करना चाहिए और गुनाह को छोड़ने का पक्का इरादा करना चाहिए।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

8. इस वाक़िए से सबसे बड़ा सबक़ क्या मिलता है?

सबसे बड़ा सबक़ यह है कि तकब्बुर इंसान की बरबादी का सबब बन सकता है। हमें अल्लाह तआला के हर हुक्म के सामने सिर झुकाना चाहिए और अपनी बड़ाई का ख़याल दिल से निकाल देना चाहिए।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

अल्लाह से एक दिली दुआ…

ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

प्यारे भाइयों और बहनों :-

अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?

क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे।
इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें।
अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।Iblees Ne Adam Alaihissalam Ko Sajda Kyun Nahi Kiya?
खुदा हाफिज़…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *