21/07/2026
Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya: Chhote Gunahon Ko Halka Samajhne Ka Anjaam | Har Musalman Zarur Padhe

कफ़न चोर का इबरतनाक वाक़िया: छोटे गुनाहों को हल्का समझने का अंजाम | हर मुसलमान ज़रूर पढ़े |Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya: Chhote Gunahon Ko Halka Samajhne Ka Anjaam | Har Musalman Zarur Padhe amazing story

Share now

 

Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya: Chhote Gunahon Ko Halka Samajhne Ka Anjaam | Har Musalman Zarur Padhe
Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

दुनिया की ज़िंदगी बहुत छोटी है, लेकिन इंसान के हर छोटे-बड़े अमल का हिसाब अल्लाह तआला के यहाँ ज़रूर होगा। कई बार हम कुछ गुनाहों को मामूली समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जबकि वही गुनाह आख़िरत में बड़ी परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसलिए इस्लाम हमें हर छोटे-बड़े गुनाह से बचने, लोगों के हक़ अदा करने और सच्चे दिल से तौबा करने की तालीम देता है।

इस आर्टिकल में एक इबरतनाक वाक़िया बयान किया गया है, जो हमें गुनाह की बुराई, तौबा की अहमियत और दूसरों के हक़ का ख़याल रखने का सबक देता है। इस कहानी का मक़सद इंसान के दिल में आख़िरत की फ़िक्र पैदा करना और नेक अमल की तरफ़ रहनुमाई करना है। आइए, इस वाक़िये से नसीहत हासिल करें और अपनी ज़िंदगी को कुरआन और सुन्नत की रोशनी में बेहतर बनाने की कोशिश करें।

एक कफ़न चोर का वाक्या।

एक गांव में एक औरत रहा करती थी। वह पाबन्दी से पांचो वक़्त की नमाज़ पढ़ती थी, और मोहल्ले वालो को दीन की बातें बताया करती थी।

एक दिन वह रात को कब्रिस्तान के करीब से गुज़री तो उसने कब्रिस्तान की निगरानी करने वाले आदमी को देखा की वह किसी मुर्दे का कफ़न चुरा कर ला रहा था।

यह देख कर वह दंग रह गयी और सोचने लगी की जब मै मरूंगी तो यह आदमी मेरा कफ़न भी चुरा लेगा। यह सोच कर वह अपने घर गयी और अगले दिन पांच रुपये लेकर वापिस उसी जगह लौटी।

उसने कब्रिस्तान की निगरानी करने वाले आदमी को पांच रूपए देते हुए कहने लगी! की देखो यह रूपए रख लो और मेरे मरने के बाद मेरा कफ़न मत चुराना।

यह सुनकर वह आदमी चौंक गया और बड़ा शर्मिंदा हुआ की उसका पर्दाफाश हो गया। औरत ने कहा तुम इत्मीनान रखो मै इस बारे में किसी से नहीं कहूँगी।

क्यूंकि किसी का ऐब छुपाना भी एक इबादत हैं। यह सुनकर उस आदमी को बड़ा अफ़सोस हुआ। उसने तौबा की और इक़रार किया की वह अब किसी का कफ़न नहीं चुरायेगा।

कुछ दिनों तक वह अपने वादे का पाबंद रहा लेकिन फिर उसने कफ़न चुराने वाला पुराना धंधा शुरू कर दिया। इसके कुछ दिनों बाद उस औरत का भी इंतेक़ाल हो गया।

लोग जब उसे दफ़न करके कब्रिस्तान से चले गए तब रात को वही कब्रिस्तान की निगरानी करने वाला आदमी उस औरत की कब्र की ओर आया और आकर सोचने लगा की इस औरत का कफ़न निकालू या न निकालू।

सोचते सोचते काफी देर हो गयी। आखिरकार उस आदमी को उसकी लालच ने फिर मजबूर कर दिया और वह उस औरत का कफ़न चुराने के लिए कब्र के और करीब पहुंचा।

उसने उसी वक़्त उस औरत की कब्र खोदी कब्र खोदने के बाद जैसे ही उस औरत की लाश नज़र आयी तो वह डर के मारे काँप गया। उसने देखा की उस औरत के सीने पर एक काला खतरनाक साँप बैठा हुआ हैं।

उसकी घबराहट देख कर एक आवाज़ आयी ! ऐ इंसान तूने वादे के बावजूद फिर ऐसी हरकत की एक साँप देख कर तू डर गया। क्या तुझे मालूम है की यह साँप मेरे सीने पर क्यों बैठा हैं?

सुन एक बार मैंने अपने दाँत साफ़ करने के लिए बिना पूछे अपने पड़ोसी के घर पर लगे एक पेड़ से एक छोटी लकड़ी तोड़ ली थी। ज़िन्दगी में कभी यह ख्याल भी न आया की यह भी कोई गुनाह हैं।

लेकिन आज उस चोरी की मुझे यह सज़ा मिल रही हैं। ज़रा तुम सोचो तुमने अपनी ज़िन्दगी में न जाने कितनी चोरियां की हैं। तुम्हारा क्या हाल होगा। इतना सुनते ही उसने उस औरत की कब्र बंद कर दी और सच्चे दिल से अपने गुनाहो से तौबा कर ली।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

आज हम भी कुछ चीज़ो को मामूली गुनाह समझ कर उसे कर लेते हैं और उसका एहसास भी नहीं करते की हमने कुछ गलत किया हैं। आज का मुसलमान ग़ीबत कर रहा हैं,

बेवजह नमाज़ छोड़ रहा हैं, लड़ाई झगडे कर रहा हैं, दीन की बातें कम, फिल्मो गानो की बातें ज़्यादा कर रहा हैं। आज की पीढ़ी यह सोचती हैं की गुनाह कर लेते हैं जब हिसाब होगा तब देखा जायेगा और उसे मज़ाक में ले लेते हैं।

ये भी पढ़ें:जब गुनाह के दरवाज़े से लौटा एक आबिद |

आज हमे बड़े से बड़ा गुनाह करने पर रद्दी भर भी अफ़सोस नहीं होता तो फिर कब्र में हमारा क्या होगा ये सोचने वाली बात हैं। बहरहाल अल्लाह से हर वक़्त अपने किये गुनाहो की माफ़ी मांगे और कोई भी गुनाह चाहे छोटा हो या बड़ा वह करने से बचो।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. कफ़न चोर का यह वाक़िया हमें क्या सीख देता है?

जवाब: यह वाक़िया हमें गुनाहों से बचने, लोगों के हक़ न मारने, सच्चे दिल से तौबा करने और आख़िरत की तैयारी करने की नसीहत देता है।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

2. क्या छोटे गुनाहों को हल्का समझना सही है?

जवाब: नहीं। इस्लाम में किसी भी गुनाह को मामूली समझकर करना सही नहीं है। अगर इंसान तौबा न करे, तो छोटा गुनाह भी गंभीर बन सकता है।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

3. क्या चोरी इस्लाम में बड़ा गुनाह है?

जवाब: जी हाँ। चोरी करना इस्लाम में हराम और बड़ा गुनाह है। मुसलमान को हर तरह की चोरी और दूसरों के हक़ मारने से बचना चाहिए।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

4. अगर किसी से गुनाह हो जाए तो क्या करना चाहिए?

जवाब: तुरंत अल्लाह तआला से सच्चे दिल से तौबा करें, गुनाह छोड़ दें और दोबारा न करने का पक्का इरादा करें। यदि किसी का हक़ मारा हो तो उसे वापस करें या माफ़ी मांगें।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

5. क्या दूसरों की गलती छिपाना नेक काम है?

जवाब: अगर किसी की गलती छिपाने से कोई बड़ा नुकसान या ज़ुल्म न हो, तो इस्लाम में दूसरों के ऐब पर पर्दा डालने की फ़ज़ीलत बताई गई है।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

6. क्या कब्र की ज़िंदगी (बरज़ख़) पर ईमान रखना ज़रूरी है?

जवाब: जी हाँ। कब्र की ज़िंदगी, सवाल-जवाब और आख़िरत पर ईमान रखना इस्लामी अक़ीदे का हिस्सा है।

7. क्या इस वाक़िये की हर बात प्रमाणित (सहीह) है?

जवाब: यह एक इबरतनाक (नसीहत देने वाला) वाक़िया है। इससे नसीहत लेना अलग बात है, लेकिन इसे सहीह हदीस या निश्चित ऐतिहासिक घटना नहीं समझना चाहिए, जब तक उसके लिए विश्वसनीय दलील मौजूद न हो।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

8. हमें इस वाक़िये से सबसे बड़ी नसीहत क्या मिलती है?

जवाब: सबसे बड़ी नसीहत यह है कि हर छोटे-बड़े गुनाह से बचें, लोगों के हक़ अदा करें, अल्लाह से हमेशा तौबा करते रहें और आख़िरत की तैयारी में लगे रहें।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

9. क्या सिर्फ़ बड़े गुनाहों से बचना काफ़ी है?

जवाब: नहीं। मुसलमान को बड़े और छोटे, दोनों तरह के गुनाहों से बचने की कोशिश करनी चाहिए और अपनी ज़िंदगी को कुरआन और सुन्नत के मुताबिक़ बनाना चाहिए।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

10. इस लेख का मुख्य संदेश क्या है?

जवाब: इस लेख का मुख्य संदेश है कि गुनाह को कभी हल्का न समझें, हर समय अल्लाह से माफ़ी मांगते रहें, लोगों के हक़ अदा करें और नेक अमल के साथ आख़िरत की तैयारी करें।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

अल्लाह से एक दिली दुआ…

ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।

प्यारे भाइयों और बहनों :-

अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Kafan Chor Ka Ibratnak Waqiya

क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे। इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें। अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।

जज़ाकल्लाह खैर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *