23/07/2026
Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat | Hadees Ki Roshni Mein Jamaat Se Namaz Padhne Ka Azeem Sawab

नमाज़ बा जमाअत की फ़ज़ीलत | हदीस की रौशनी में जमाअत से नमाज़ पढ़ने का अज़ीम सवाब|Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat | Hadees Ki Roshni Mein Jamaat Se Namaz Padhne Ka Azeem Sawab

Share now
Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat | Hadees Ki Roshni Mein Jamaat Se Namaz Padhne Ka Azeem Sawab
Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

अगर आप नमाज़ पढ़ते हैं, तो यह जानना भी ज़रूरी है कि जमाअत के साथ नमाज़ अदा करने की कितनी बड़ी फ़ज़ीलत है। क़ुरआन और हदीस में बार-बार मुसलमानों को मस्जिद में जाकर जमाअत के साथ नमाज़ पढ़ने की तरगीब दी गई है। जमाअत से नमाज़ पढ़ने पर न सिर्फ़ ज़्यादा सवाब मिलता है, बल्कि गुनाहों की मग़फ़िरत, दर्जों की बुलंदी और अल्लाह तआला की ख़ास रहमत भी नसीब होती है।

इस आर्टिकल में हम हदीस की रौशनी में नमाज़ बा जमाअत की फ़ज़ीलत, उसके अज़ीम सवाब, गुनाहों की माफ़ी और मस्जिद जाने की बरकतों के बारे में आसान और दोस्ताना अंदाज़ में जानेंगे। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी हर नमाज़ ज़्यादा से ज़्यादा सवाब का ज़रिया बने, तो इस लेख को आखिर तक ज़रूर पढ़ें।

हज़रत उसमान रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि नबी-ए-करीम करीम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम फ़रमाते हैं कि जिसने कामिल वुजू किया और फिर नमाज़े फ़र्ज़ के लिये चला और इमाम के साथ बाजमाअत नमाज़ अदा की उसके गुनाह बख़्श दिये जायेंगे।

नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया, रात में मेरे रब की तरफ से एक आने वाला आया । और एक रिवायत में है रब को निहायत ही जमाल के साथ तजल्ली करते हुए देखा। उसने फ़रमाया, ऐ मुहम्मद ! मैंने कहा, लब्बेक ! उसने कहा, तुम्हें मालूम है मलाइका किस अम्र में बहस करते हैं ?

मैंने अर्ज किया नहीं जानता। उसने अपना दस्ते कुदरत मेरे शानों के दर्मियान रखा यहां तक कि उसकी ठंडक मैंने अपने सीने में पायी तो जो कुछ आसमानों और ज़मीनों में है और जो कुछ मश्रिक व मगरिब के दर्मियान है मैंने जान लिया। फिर फरमाया, ऐ मुहम्मद ! जानते हो मलाइका किस चीज़ में बहस कर रहे हैं? मैंने अर्ज किया,

हां! दर्जात व कफ़्फ़ारात और जमाअतों के चलने और सर्दी और पूरा वुजू करने और एक नमाज़ के बाद दूसरी नमाज़ के इंतज़ार में, और जिसने इसकी मुहाफ़ज़त की, खैर के साथ जिन्दा रहेगा और खैर के साथ मरेगा और अपने गुनाहों से ऐसा पाक होगा जैसे अपनी मां के पेट से पैदा हुआ था। (तिर्मिज़ी शरीफ)

बाज़ सहाइफ में है: रब का फ़रमान है कि मेरी ज़मीन पर मेरे घर मस्जिदें हैं। और जो मस्जिदों में नमाज़ अदा करने वाले और इन्हें आबद रखने वाले हैं वह मेरी ज़ियारत करने वाले हैं। तो बशारत हो ऐसे शख्स को जो अपने घर से पाक व साफ होकर मेरी जियारत को आये और बा जमाअत नमाज़ अदा करे । (नुजहतुल मजालिस)

मेरे प्यारे आका के प्यारे दीवानो ! नमाज़ बा जमाअत की वजह से गुनाह तो माफ होते ही हैं मगर करम बालाए करम यह है कि अगर कोई शख़्स नमाज़ बा जमाअत अदा करने के लिये मस्जिद जाता है तो गोया वह अल्लाह की जियारत को जाता है! कहां हम और कहां वह खालिक कायनात !

लेकिन उसका करम तो देखिये कि वह अपना मेहमान भी बना रहा है और अपनी ज़ियारत का सवाब भी अता फरमा रहा है। और एक बार नहीं, बल्कि दिन में पांच बार ! काश ! हम अल्लाह की दावत पर लब्बैक कहते हुए दिन में पांच बार नमाज़ बा जमाअत की अदायगी के लिये कोशिश करें।

ये भी पढ़ें: ईशा की नमाज पढ़ने का तरीक़ा।

अल्लाह तआला हम सबको इसकी तौफीक अता फ़रमाये।

अहयाउल उलूम में है कि जो शख्स बा जमाअत नमाज़ अदा करता है उसका सीना इबादत से मुनव्वर हो जाता है। तबरानी में है कि अगर जमाअत को छोड़ने वाला जानता है कि बा जमाअत नमाज अदा करने वाले के लिये क्या अज्र है तो घसीटता हुआ जाता।

हज़रत आइशा सिद्दीक़ा (र.अ)फरमाती हैं कि दाहिनी जानिब जमाअत में शामिल होने वाले पर अल्लाह और फरिश्ते सलात पढते हैं।

हज़रत अबू हुरैरा (र.अ)से मरवी है कि रसूलुल्लाह अलैहि वसल्लम फरमाते हैं कि जो अच्छी तरह वुजू करके मस्जिद जाये और लोगों को इस हालत में पाये कि नमाज़ पढ़ चुके हैं तो अल्लाह उसे भी जमाअत से पढ़ने वालों के मिस्ल सवाब देगा। और इनके सवाब से कुछ कम न करेगा। (अबू दाउद)

मेरे प्यारे आका के प्यारे दीवानो! आज अगर दुनिया का कोई बड़ा ओहदेदार, सरमायादार, हम को सलाम करे तो हम खुशियों से मचल जाते हैं लेकिन मेरे आका इरशाद फ़रमाते हैं कि जमाअत से नमाज़ पढ़ने वाला अगर इमाम के साथ दायें जानिब हो तो इस पर अल्लाह और इसके फरिश्ते सलात पढ़ते हैं।

अगर इस नियत से बंदा घर से निकला कि जमाअत में शरीक हो जाये, लेकिन जमाअत न पा सका तो अल्लाह उसे भी जमाअत का सवाब अता फ़रमाएगा। अल्लाह हम सबको नमाज़ बा जमाअत अदा करने की तौफीक अता फ्रमाये । आमीन

पसंदीदा : रसूलल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया, मर्द की नमाज़ मर्दे के साथ अकेले पढ़ने से बेहतर है और जो ज़्यादा हों यानी जिस कदर जमाअत में नमाज़ी ज़्यादा हों वह अल्लाह को ज़्यादा पसंद है।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

हज़रत कबाष बिन अशीम लैषी (र.अ)से रिवायत है कि सरकार (स.व)ने इरशाद फ़रमाया : दो आदमियों की एक साथ नमाज़, कि उनमें से एक अपने साथी की इमामत करे, अल्लाह के नज़दीक उन चार आदमियों की नमाज़ से बेहतर है जो बारी बारी पढ़ें। और चार आदमियों की नमाज़ जमाअत से अल्लाह के नज़दीक उन आठ आदमियों की नमाज़ से बेहतर है जो एक के बाद दीगर पढ़ें।

और आठ आदमियों की नमाज़ इस तरह कि इनमें एक इमाम हो ये अल्लाह के नज़दीक ज़्यादा पसंदीदा है उन सौ आदमियों की नमाज़ से जो कि अलाहेदा अलाहेदा पढ़ें। (तिब्रानी)Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

मेरे प्यारे आका(स.व)के प्यारे दीवानो! मजकूरा हदीस शरीफ से यह बात समझ में आती है कि जितनी बड़ी जमाअत मिले इसमें शरीक होने की कोशिश करें ताकि ज़्यादा सवाब भी हासिल हो और ताजदारे कायनात के फ़रमान की रौशनी में बेहतरी की सनद भी मिले।

अलबत्ता इसका ख़्याल रखना चाहिये कि वह जमाअत गुलामाने रसूल की हो। अगर इमाम गुस्ताखे रसूल हो और जमाअत कितनी ही बड़ी हो हमें इसकी इक़्तेदा नहीं करनी है। गुस्ताखे रसूल के पीछे नमाज़ पढ़ने से बेहतर है कि हम अकेले ही पढ़ लें।

FAQ – (सवाल-जवाब)

1. नमाज़ बा जमाअत क्या होती है?

जवाब: जब मुसलमान एक इमाम के पीछे मिलकर नमाज़ अदा करते हैं, उसे नमाज़ बा जमाअत कहा जाता है। यह अकेले नमाज़ पढ़ने से ज़्यादा अफ़ज़ल मानी गई है।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

2. जमाअत से नमाज़ पढ़ने का क्या सवाब है?

जवाब: हदीसों में आता है कि जमाअत से नमाज़ पढ़ने का सवाब अकेले नमाज़ पढ़ने से कई गुना ज़्यादा होता है और इससे गुनाहों की मग़फिरत का ज़रिया भी बनता है।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

3. क्या मस्जिद जाकर नमाज़ पढ़ना ज़रूरी है?

जवाब: जो मर्द बिना किसी शरई उज़्र के मस्जिद जाकर जमाअत में नमाज़ पढ़ सकते हैं, उनके लिए मस्जिद की जमाअत की बहुत ज़्यादा अहमियत है।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

4. अगर जमाअत छूट जाए तो क्या करें?

जवाब: अगर किसी शरई वजह से जमाअत छूट जाए तो अकेले नमाज़ अदा करें। अगर जमाअत में शामिल होने की नियत से निकले थे लेकिन जमाअत न मिली, तो हदीस के मुताबिक अल्लाह तआला नियत का भी सवाब अता फरमा सकते हैं।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

5. क्या वुज़ू करके मस्जिद जाने का अलग सवाब मिलता है?

जवाब: जी हाँ। हदीसों में मस्जिद की तरफ़ उठने वाले हर क़दम पर सवाब मिलने और गुनाह माफ़ होने की खुशखबरी दी गई है।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

6. क्या फ़र्ज़ नमाज़ हमेशा जमाअत के साथ पढ़नी चाहिए?

जवाब: जहाँ मुमकिन हो, फ़र्ज़ नमाज़ जमाअत के साथ अदा करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि यही सुन्नत और ज़्यादा सवाब का तरीका है।

7. क्या औरतों के लिए भी जमाअत ज़रूरी है?

जवाब: औरतों के लिए घर में नमाज़ अदा करना बेहतर बताया गया है। अगर शरई पर्दे और तमाम उसूलों के साथ मस्जिद जाएँ तो अलग अहकाम लागू होते हैं।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

8. क्या ज़्यादा लोगों की जमाअत में ज़्यादा सवाब मिलता है?

जवाब: जी हाँ। हदीसों से मालूम होता है कि जितनी बड़ी जमाअत होगी, उतना ज़्यादा सवाब और अल्लाह तआला की रज़ा हासिल होने की उम्मीद होगी।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

9. क्या जमाअत से नमाज़ पढ़ने से गुनाह माफ़ होते हैं?

जवाब: जी हाँ। सही वुज़ू करके जमाअत में नमाज़ अदा करने वाले के लिए हदीसों में गुनाहों की मग़फिरत की खुशखबरी दी गई है।Namaz Ba Jamaat Ki Fazilat

10. हमें नमाज़ बा जमाअत की आदत कैसे बनानी चाहिए?

जवाब: नमाज़ का समय होते ही वुज़ू करें, अज़ान सुनते ही मस्जिद जाने की कोशिश करें, आलस से बचें और रोज़ाना पाँचों वक्त जमाअत में शामिल होने की आदत बनाएं। अल्लाह तआला हमें नमाज़ की पाबंदी और जमाअत की अहमियत समझने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए। आमीन।

अल्लाह से एक दिली दुआ…

ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।

प्यारे भाइयों और बहनों :-

अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।

क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे। इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें। अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।

जज़ाकल्लाह खैर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *