Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
बनू नज़ीर का यह वाक़िआ इस्लामी तारीख़ का एक बेहद अहम और सबक़आमोज़ वाक़िआ है। मदीना में नबी-ए-करीम ﷺ के साथ अहद व पैमान के बावजूद जब ग़द्दारी और साज़िश का रास्ता इख़्तियार किया गया, तो हालात धीरे-धीरे ऐसे मोड़ पर पहुँच गए जहाँ बनू नज़ीर को मदीना छोड़ने का फ़ैसला करना पड़ा।
इस वाक़िए में एक तरफ़ ग़द्दारी और साज़िश का अंजाम सामने आता है, तो दूसरी तरफ़ मुनाफ़िक़ों की झूठी पुश्त-पनाही की हक़ीक़त भी खुलकर सामने आती है। साथ ही, सूरह हश्र में इस पूरे वाक़िए से जुड़े कई अहम सबक़ और हिदायतें भी बयान हुई हैं।
आइए, आसान और दोस्ताना अंदाज़ में जानते हैं कि बनू नज़ीर ने क्या साज़िश की, नबी ﷺ ने क्या फ़ैसला फ़रमाया और इस पूरे वाक़िए से हमें क्या अहम नसीहत मिलती है।
बनू नज़ीर
यह वाक़िआ 04 हिजरी में पेश आया। जो यहूदी क़बीले यमन से भागकर हिजाज़ (मदीना) में आ बसे थे, उनमें से यह भी मशहूर क़बीला है। नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम जब मदीना तशरीफ़ फ़रमा हुए तो आप सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने मदीना और उसके आस-पास के यहूदियों से अहद व पैमान करके ‘सुलह व अहद’ की बुनियाद डाली।
यहूदियों ने अगरचे जाहिरी तौर पर इस सुलह व अहद पर रजामंदी का इज़्हार कर दिया था, लेकिन उनके रिवायती हसद व बुग्ज़ और तारीख़ी मुनाफ़क़त (निफ़ाक़) ने इस अहद पर उनको देर तक क़ायम नहीं रहने दिया और उन्होंने नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और मुसलमानों के खिलाफ़ अंदरूनी और बैरूनी साज़िशों का जाल बिछाना शुरू कर दिया।
इस बीच बनू नज़ीर के ज़िम्मेदार लोगों ने एक दिन यह साज़िश की कि नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम की ख़िदमत में जाकर अर्ज़ करें कि हमको एक मामले में आप सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से मशविरा करना है और जब आप तशरीफ़ ले आएं तो दीवार के क़रीब उनको बिठाया जाए और जब वे बातचीत में लग जाएं तो ऊपर से एक भारी पत्थर आप सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम पर गिराकर आपका खात्मा कर दिया जाए।
चनांचे नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम मदऊ यानी जिसे बुलाया जाए होकर तशरीफ़ लाए, अभी आप सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम दीवार के क़रीब बैठे ही थे कि वह्य इलाही ने हक़ीक़ते हाल की इत्तिला दे दी और आप सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम फ़ौरन ख़ामोशी के साथ वापस तशरीफ़ ले आए और वहां जाकर मुहम्मद बिन मुस्लिमा रज़ियल्लाहु अन्हु को भेजा कि वह बनू नज़ीर तक यह पैग़ाम पहुंचा दें कि चूंकि तुमने ग़द्दारी की और वायदे की ख़िलाफ़वर्जी की है, इसलिए तुमको हुक्म दिया जाता है कि मुक़द्दस हिजाज़ की सरज़मीन से जल्द जिला-वतन हो जाओ।
मुनाफ़िक़ीन ने यह सुना तो जमा होकर बनू नज़ीर के पास पहुंचे और कहने लगे, तुम मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का फ़रमान हरगिज़ तस्लीम न करो और यहां से हरगिज़ जिला-वतन न हो, हम हर तरह तुम्हारे शरीकेकार हैं।
बनू नज़ीर ने यह पुश्त-पनाही देखी तो हुक्म मानने से इंकार कर दिया और हालात का इंतिज़ार करने लगे, तब नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने जिहाद की तैयारी की और अब्दुल्लाह बिन उम्मे कुलसूम को मदीने का अमीर बनाकर बनू नज़ीर की गढ़ी (छोटा क़िला) पर हमलावरी के लिए निकले। हज़रत अली रज़ियल्लाहु अन्हु के हाथ में इस्लामी परचम था और सहाबा घेरे हुए थे।
बनू नज़ीर ने यह देखा तो क़िलाबंद हो गए और यक़ीन कर लिया कि अब मुसलमान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। चुनांचे नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम छः दिन (दिन व रात) उनकी घेराबंदी किए रहे और फिर हुक्म दिया कि इनके इन पेड़ों को काट डालो जो इनके लिए फल मुहैय्या करते हैं और इनका वजूद इनके रसद पहुंचाने की ताक़त पहुंचाने की वजह है।
इन हालात को देखकर बनू नज़ीर के दिलों में रौब और ख़ौफ़ तारी हो गया और उनको मुनाफ़िक़ों की ओर से मायूसी और रुसवाई के सिवा और कुछ हाथ न आया। आख़िर मजबूर होकर उन्होंने दरख्वास्त की कि इसको देश छोड़ देने का मौक़ा दिया जाए, इसलिए उनको इजाजत दी गई कि लड़ाई के सामान के अलावा जितना सामान भी वे ऊंटों पर लाद कर ले जाना चाहते हैं, ले जाएं।
ये भी पढ़ें: रोज़ा-ए-रसूल ﷺ तक सुरंग खोदने की कोशिश: नूरुद्दीन ज़ंगी और दो मुसाफ़िरों का हैरतअंगेज़ वाक़िया
इजाज़तनामा हासिल हो जाने के बाद यह मंज़र भी देखने का था कि कल के बाग़ी, सरकश और फ़ितना फैलाने वाले ग़द्दार, आज अपने हाथों से अपने मकानों को बर्बाद करके ताकि मुसलमान उसमें आबाद न हों सकें इस वतन को खैरबाद कह रहे थे, जिस जगह हिफ़ाज़त से रहने के लिए नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने खुद अपने आप एक अहद नामा के ज़रिए उनको दावत दी थी।
कुरआन और बनू नज़ीर
इसी वाक़िए के सिलसिले में सूरः हश्र नाज़िल हुई है और उसमें बनू नज़ीर की ग़द्दारी, मुनाफ़िक़ों का फ़ित्ना, मुसलमानों पर ख़ुदा का एहसान व करम और लड़ाई के मौक़े पर हरे पेड़ों के काटने का हुक्म और ऐसी शक्ल में, जबकि लड़ाई न हो रही हो, ग़नीमत के माल का मसरफ़ और फ़ै का हुक्म, इन तमाम बातों का तफ्सील के साथ ज़िक्र किया गया है।
नतीजा और नसीहत
1. मुनाफ़िक़ का निफ़ाक़ एक खुशफ़रेबी होती है जो अंजाम के लिहाज़ से न खुद अपने लिए फ़ायदेमंद साबित होता है और न मुनाफ़िक़ों पर एतमाद करने वाला ही उससे कोई फ़ायदा उठा सकता है, बल्कि कभी-कभी वह अपनी और अपने साथियों की ज़िल्लत और रुसवाई और हलाकत व बर्बादी का सामान जुटा देता है और हमेशा के लिए घाटे की वजह बन जाता है।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
2. जिस क़ौम में शर व फ़साद और मकर व फ़रेब ‘अख़लाक़’ का दर्जा ले लेते हैं, उनके क़ौमी, जिस्मानी और रूहानी सलाह व खैर की तमाम इस्तेदाद फ़ना हो जाती है और न वह दुनिया में किसी इज़्ज़त व शौक़त की मालिक रहती है और न आख़िरत में उसके लिए खैर का कोई हिस्सा बाक़ी रहता है।
3. आम तरीक़े पर लड़ाई में हरे पेड़ों और हरी खेतियों का काटना और बर्बाद करना लड़ाई की इस्लाहों के मनाफ़ी और मना है, लेकिन जब ये चीजें जंग के ज़माने में दुश्मन की ओर से ज़्यादा ताक़त की वजह बन कर फ़साद व शर की बक़ा में मददगार हों तो ऐसी हालत में आम हुक्म से अलग हैं, जैसा कि बनू-नज़ीर के वाक़िए में कुरआन ने बताया है।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
FAQ — सवाल और जवाब
सवाल 1: बनू नज़ीर कौन थे?
जवाब: बनू नज़ीर मदीना में रहने वाला एक मशहूर यहूदी क़बीला था। नबी-ए-करीम ﷺ के मदीना तशरीफ़ लाने के बाद उनके और दूसरे क़बीलों के साथ अहद व पैमान किया गया था।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 2: बनू नज़ीर ने क्या साज़िश की थी?
जवाब: उन्होंने नबी-ए-करीम ﷺ को धोखे से एक जगह बुलाकर दीवार से भारी पत्थर गिराने की साज़िश की थी। मगर अल्लाह तआला ने अपने नबी ﷺ को उनकी साज़िश से आगाह फ़रमा दिया।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 3: साज़िश का पता चलने के बाद क्या हुआ?
जवाब: नबी-ए-करीम ﷺ वहां से वापस तशरीफ़ ले आए और बनू नज़ीर को उनके अहद तोड़ने की वजह से मदीना से निकल जाने का हुक्म दिया गया।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 4: क्या मुनाफ़िक़ों ने बनू नज़ीर का साथ दिया था?
जवाब: जी, उन्होंने बनू नज़ीर को भरोसा दिलाया कि वे उनका साथ देंगे और उन्हें मदीना छोड़ने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन जब मुश्किल वक़्त आया तो उनकी पुश्त-पनाही काम न आई।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 5: बनू नज़ीर ने मदीना छोड़ने से इंकार क्यों किया?
जवाब: मुनाफ़िक़ों की तरफ़ से मदद का भरोसा मिलने के बाद उन्होंने नबी-ए-करीम ﷺ के हुक्म को मानने से इंकार कर दिया और अपने क़िलों में पनाह ले ली।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 6: बनू नज़ीर का अंजाम क्या हुआ?
जवाब: घेराबंदी और हालात की सख़्ती के बाद वे आख़िरकार मदीना छोड़ने पर राज़ी हो गए। उन्हें अपने साथ कुछ सामान ले जाने की इजाज़त दी गई।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 7: बनू नज़ीर के वाक़िए का ज़िक्र क़ुरआन में कहाँ मिलता है?
जवाब: इस वाक़िए के सिलसिले में सूरह अल-हश्र नाज़िल हुई, जिसमें इस घटना से जुड़े अहम पहलुओं और नसीहतों का बयान मिलता है।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 8: इस वाक़िए से मुनाफ़िक़ों के बारे में क्या सबक मिलता है?
जवाब: सिर्फ़ ज़बानी वादों और झूठी दिलासा पर भरोसा नहीं करना चाहिए। मुश्किल वक़्त में असली हक़ीक़त सामने आ जाती है।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 9: इस वाक़िए की सबसे अहम नसीहत क्या है?
जवाब: अहद व पैमान की पाबंदी, ग़द्दारी से बचना और फ़ित्ना व फ़रेब का रास्ता छोड़ना बेहद अहम है। इंसान को अपने अमल के अंजाम पर हमेशा गौर करना चाहिए।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
सवाल 10: क्या इस वाक़िए से आज के दौर के लिए भी सबक मिलता है?
जवाब: बिल्कुल। यह वाक़िआ हमें वादा निभाने, धोखे और साज़िश से बचने, झूठी पुश्त-पनाही पर भरोसा न करने और हर हाल में इंसाफ़ व सच्चाई को अहमियत देने की नसीहत देता है।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
अल्लाह से एक दिली दुआ…
ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
प्यारे भाइयों और बहनों :-
अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे।
इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें।
अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।Banu Nazeer Ka Anjaam Kya Hua?
खुदा हाफिज़ ….
