1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
कभी-कभी एक छोटी सी बात इंसान को ऐसी बड़ी सीख दे जाती है, जिसे वह पूरी ज़िंदगी नहीं भूलता। यह भी एक ऐसा ही दिलचस्प वाक़िया है, जिसमें हज़रत बहलोल और हारून रशीद के बीच हुई बातचीत के ज़रिए जन्नत और आख़िरत की असली कीमत समझने की कोशिश की गई है।
कहानी में एक तरफ़ दुनिया की बड़ी बादशाहत है, तो दूसरी तरफ़ एक बुज़ुर्ग की सादगी और आख़िरत पर यक़ीन। एक दीनार में जन्नत का घर खरीदने की बात और फिर उसकी कीमत का पूरी दुनिया की बादशाहत तक पहुँच जाना इस वाक़िए को और भी सोचने पर मजबूर करता है।
आइए इस पूरे वाक़िए को आसान भाषा में पढ़ते हैं और देखते हैं कि इसमें हमारे लिए ईमान, जन्नत, दुनिया की मोहब्बत और आख़िरत की तैयारी के बारे में क्या खूबसूरत सीख छिपी हुई है।
हारून रशीद एक बहुत बड़ा बादशाह गुजरा है जिसकी हुकूमत पूरी दुनिया पर थी, उस के ज़माने में बहलोल नाम के एक बुज़ुर्ग थे, वो अल्लाह के बहुत बड़े वली थे इसीलिए हारुन रशीद उनका बहुत एहतेराम किया करता था हारून रशीद की बीवी जिनका नाम जुबैदा था वो बहुत ही नेक औरत थीं।
जुबैदा ने अपने महल में ऐसी एक हज़ार नौकरानियाँ रखी हुई थीं, जो क़ुरआन की हाफिज़ा थी और क़ुरआन शरीफ की तिलावत के लिए उन सब की ड्यूटी अलग अलग शिफ्टों में लगी हुई थी, जिसका नतीजा ये होता था कि महल में चौबीस घंटे क़ुरआन शरीफ की तिलावत होती रहती थी और उसका महल कुरान का गुलशन लगता था
एक दिन की बात है कि हारून रशीद अपनी बीवी जुबैदा के साथ दरिया के किनारे टहल रहे थे कि एक जगह बुजुर्ग दाना बहलोल को बैठे हुए देखा देखते ही हारून रशीद ने सलाम किया तो दाना बहलोल ने जवाब दिया, बहलोल उस वक़्त मिट्टी का घरौंदा बना रहे थे तो हारून रशीद ने पूछा : क्या कर रहे हो बहलोल ने जवाब दिया : रेत में घर बना रहा हूँ ,हारून रशीद ने पुछा किस के लिए बना रहे हो बहलोल ने जवाब दिया जो इस घर को ख़रीदेगा मैं उस के लिए दुआ करूंगा कि अल्लाह तआला उसको जन्नत में घर अता फरमाए।
हारून रशीद ने पूछा इस घर की क्या क़ीमत है ? बहलोल ने जवाब दिया सिर्फ़ एक दीनार हारून रशीद ने सोचा ये एक दीवाना है जाने क्या बड़ बड़ा रहा है. इसलिए इस बात पर ध्यान नहीं दिया और वो आगे बढ़ गया।
इसके पीछे जुबैदा खातून आयीं, उन्होंने ने भी सलाम करके यही सवालात पूछे क्या कर रहे हो, किस के लिए बना रहे हो. तो बहलोल ने फिर वही जवाब उनको भी दिया कि जो इस घर को खरीदेगा मैं उस के लिए दुआ करूंगा कि अल्लाह तआला उसको जन्नत में घर अता फरमाए
क़ीमत पूछने पर बहलोल ने एक दीनार बताया तो जुबैदा ने एक दीनार देकर कहा मेरे लिए दुआ कर देना और फिर वो आगे बढ़ गयीं रात को जब हारून रशीद सोया तो उसने ख्वाब में जन्नत के हसीन मंजर देखे, खूबसूरत झरने, हरे भरे बाग और ऊंचे ऊंचे ख़ुशनुमा महल भी थे।
ये भी पढ़ें: ज़िना से क्यों बचना चाहिए? कुरआन और हदीस में ज़िना का खौफनाक अंजाम | हर मुसलमान ज़रूर पढ़े
और उन महलों में एक महल ऐसा भी था जिस पर जुबैदा का नाम लिखा हुआ था, हारून रशीद ने सोचा कि मैं देखूं तो सही मेरी बीवी का घर कैसा है।
लेकिन इस से पहले कि महल में दाखिल होता महल के एक चौकीदार ने उसे रोक लिया हारून रशीद ने कहा इस महल पर मेरी बीवी का नाम लिखा है ये मेरी बीवी का है इसलिए मुझे अन्दर जाना है इसकी कीमत देख के शायद आप चौक जाये।
चौकीदार ने कहा नहीं यहाँ का कानून अलग है यहाँ जिस का नाम होता है उसी को अन्दर जाने की इजाजत होती है इस के अलावा किसी और को नहीं, जब चौकीदार ने हारून रशीद को पीछे धक्का दिया तो हारून रशीद की नींद खुल गयी
जागने पर उसे यक़ीन हो गया हो गया कि बहलोल की दुआ जुबैदा के हक़ में कुबूल हो गयी और खुद पर अफ़सोस करने लगा कि मैं भी अपने लिए एक घर खरीद लेता तो कितना अच्छा होता,
वो सारी रात इसी अफ़सोस में करवटें बदलता रहा, सुबह आँख खुली तो उसने सोचा कि आज ज़रूर में दरिया के किनारे जाऊँगा और बहलोल से दुआ करवाके अपने लिए जन्नत में एक मकान जरूर खरीदूंगा1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
अगले दिन वो दरिया के किनारे बहलोल को तलाश करते हुए इधर उधर देख रहा था कि उसने फिर बहलोल को उसी तरह का मकान बनाते देखा तो करीब जाकर सलाम किया और बहलोल ने जवाब दिया इसके बाद फिर वही सवालात शुरू हो गए।
हारून रशीद ने पुछा : क्या कर रहे रहे हो ?
बहलोल ने जवाब दिया रेत में घर बना रहा हूँ
हारून रशीद ने पूछा: किस के लिए बना रहे हो ?
बहलोल ने जवाब दिया जो इस घर को ख़रीदेगा मैं उस के लिए दुआ करूंगा कि अल्लाह तआला उसको जन्नत में घर अता फरमाए
ये भी पढ़ें: माँ-बाप को कभी दुख मत देना! उनकी ख़िदमत का ऐसा सिला कि दिल छू जाएगा
हारून रशीद ने पुछा इस घर की क्या कीमत है ?
बहलोल ने जवाब दिया इसकी क़ीमत पूरी दुनिया की बादशाही है।
हारुन रशीद ने कहा इतनी कीमत तो मैं नहीं दे सकता लेकिन कल तो एक ही दीनार के बदले दे रहे थे और आज पूरी दुनिया की बादशाही मांग रहे हो
बहलोल ने कहा: बादशाह सलामत कल बिन देखे मामला था और आज देखा हुआ मामला है कल बिन देखे सौदा था इसलिए सस्ता मिल रहा था और आज चूंकि जन्नत देख आये हो इसलिए अब इसकी कीमत ज्यादा देनी पड़ेगी
हमारी मिसाल ऐसी ही है कि आज हम ने अल्लाह और उसके रसूल को बिना देखे माना था इसलिए जन्नत बड़ी सस्ती है लेकिन जब मौत के वक्त की आख़िरत की निशानियां देख लेंगे तो फिर उसके बाद उसकी कीमत अदा नहीं कर सकेंगे1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
अल्लाह तआला हमको सही रास्ते पर चलने की तौफ़ीक़ अता फरमाए ,आमीन ।
FAQ – हज़रत बहलोल और हारून रशीद का वाक़िया
1. सवाल: हज़रत बहलोल कौन थे?
जवाब: हज़रत बहलोल को इस्लामी रिवायतों में एक नेक और बुज़ुर्ग शख्स के तौर पर याद किया जाता है, जिनकी बातों में दुनिया के बजाय आख़िरत की फिक्र और नसीहत दिखाई देती है।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
2. सवाल: हारून रशीद कौन थे?
जवाब: हारून रशीद अब्बासी दौर के मशहूर बादशाह थे। उनकी हुकूमत इस्लामी इतिहास में एक महत्वपूर्ण दौर से जुड़ी हुई है।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
3. सवाल: बहलोल ने रेत का घर किसके लिए बनाया था?
जवाब: इस मशहूर वाक़िए के मुताबिक, बहलोल ने रेत का घर बनाकर कहा कि जो इसे खरीदेगा, वह उसके लिए अल्लाह से जन्नत में घर की दुआ करेगा।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
4. सवाल: जन्नत के घर की कीमत एक दीनार क्यों बताई गई?
जवाब: वाक़िए में इसे एक प्रतीकात्मक बात के रूप में पेश किया गया है—यानी इंसान को दुनिया में रहते हुए बिना देखे आख़िरत पर ईमान रखना चाहिए और नेक अमल करना चाहिए।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
5. सवाल: जुबैदा ने क्या किया था?
जवाब: कहानी के मुताबिक, जुबैदा ने एक दीनार देकर उस घर को अपने लिए लेने की बात कही और बहलोल से अपने लिए जन्नत के घर की दुआ करवाई।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
6. सवाल: हारून रशीद ने ख्वाब में क्या देखा?
जवाब: इस मशहूर कहानी के अनुसार, उन्होंने जन्नत के खूबसूरत बाग़, झरने और महल देखे और एक महल पर जुबैदा का नाम लिखा हुआ देखा।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
7. सवाल: इस वाक़िए की सबसे बड़ी सीख क्या है?
जवाब: सबसे बड़ी सीख यह है कि दुनिया की दौलत और बादशाहत हमेशा रहने वाली नहीं है। असली कामयाबी आख़िरत की तैयारी और नेक अमल में है।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
8. सवाल: क्या जन्नत दुनिया की दौलत से खरीदी जा सकती है?
जवाब: जन्नत किसी कीमत या सिक्के से नहीं खरीदी जा सकती। इस तरह के वाक़िए का उद्देश्य इंसान को नेक अमल, ईमान और अल्लाह की रहमत की तरफ़ ध्यान दिलाना है।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
9. सवाल: इस कहानी को पढ़कर हमें क्या करना चाहिए?
जवाब: अपने आमाल का जायज़ा लेना चाहिए, नमाज़ और नेकियों की पाबंदी करनी चाहिए, गुनाहों से बचना चाहिए और अल्लाह से जन्नत की दुआ करनी चाहिए।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
10. सवाल: क्या इस वाक़िए की हर बात सहीह हदीस से साबित है?
जवाब: इसे एक मशहूर वाक़िए के तौर पर बयान किया जाता है, लेकिन इसे सहीह हदीस समझकर पेश नहीं करना चाहिए जब तक इसकी प्रमाणिक सनद न मिल जाए। ब्लॉग में इसे “मशहूर वाक़िया” या “रिवायत किया जाता है” के तौर पर लिखना ज्यादा सावधानी वाला तरीका है।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
अल्लाह से एक दिली दुआ…
ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
प्यारे भाइयों और बहनों :-
अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे। इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें। अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।1 Dinar Mein Jannat Ka Mahal
जज़ाकल्लाह खैर….
