14/08/2026
1786519124697

वुज़ू का सही तरीका: वुज़ू के बिना नमाज़ का क्या हुक्म है? | वुज़ू की फ़ज़ीलत और ज़रूरी मसाइल| Wuzu Ka Sahi Tarika: Wuzu Ke Bina Namaz Ka Kya Hukm Hai? | Wuzu Ki Fazilat Aur Zaroori Masail

Share now
Wuzu Ka Sahi Tarika
Wuzu Ka Sahi Tarika

Wuzu Ka Sahi Tarika

नमाज़ हमारे दीन की बहुत अहम इबादत है और नमाज़ से पहले पाकी हासिल करना भी बेहद ज़रूरी है। वुज़ू सिर्फ़ चेहरे, हाथ-पैर धोने का नाम नहीं, बल्कि यह इबादत की तैयारी और पाकीज़गी का एक अहम ज़रिया है।

इस्लाम ने वुज़ू के बारे में बहुत खूबसूरत तालीम दी है। सही तरीके से वुज़ू करने से इंसान नमाज़ के लिए तैयार होता है और हदीस शरीफ़ में वुज़ू की बड़ी फ़ज़ीलत भी बयान हुई है। इसलिए हर मुसलमान को वुज़ू का सही तरीका, उसके फ़राइज़, सुन्नतें और ज़रूरी मसाइल मालूम होने चाहिए।

इस बयान में हम जानेंगे कि वुज़ू कैसे किया जाता है, वुज़ू की क्या फ़ज़ीलत है, वुज़ू के बिना नमाज़ का क्या हुक्म है और वुज़ू के बाद कौन-सी दुआ पढ़ना मुस्तहब है। आइए, वुज़ू से जुड़े इन ज़रूरी मसाइल को आसान अंदाज़ में समझते हैं और अपनी इबादत को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।

वुजू के बिना नमाज़ कुबूल नहीं होती है। हजरत अबू हुरैरा रजियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया: जब तुम में से कोई बेवुजू हो जाता है तो अल्लाह तआला उस की नमाज उस वक्त तक कुबूल नहीं करता जब तक दोबारा वुजू न कर ले। ( बुखारी 6954 मुस्लिम 225)

वुजू की फजीलत बहुत ज्यादा है इंसान को चाहिए कि उन्हें समझे। उन्हीं फजीलतों में से एक फजीलत इस हदीस में आयी है जिसे हज़रत उस्मान बिन अफ़्फ़ान रजियल्लाहु अन्हु से रिवायत है की अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः “जो बन्दा अच्छी तरह वुजू करता है तो उसके गुनाह उसके शरीर से निकल जाते हैं, यहां तक कि उसके नाखून के नीचे से भी निकल जाते हैं।(सही मुस्लिम 245)

हज़रत उस्मान रजियल्लाहु अन्हु ने बयान किया है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमायाः अल्लाह ने जिस तरह से हुक्म दिया है यदि कोई उस तरह से वुजू करता है तो फ़र्ज़ नमाजें अपने बीच के गुनाहों का कफ्फारा होंगी ।( सही मुस्लिम 231)

ये भी पढ़ें: गुस्ल करने का सही तरीका क्या है? | गुस्ल के फ़र्ज़, सुन्नत और ज़रूरी मसाइल

वुजू का तरीक़ा

1. इंसान अपने दिल से वुजू की नीयत करे। नीयत के अल्फाज जुबान से अदा न करे नीयत दिल के इरादे को कहते हैं। उसके बाद बिस्मिल्लाह कहे।

2. फिर तीन बार अपनी हथेलियों को धोए।

3. उसके बाद कुल्ली करे और तीन बार नाक में पानी चढ़ाए।

4. फिर चौड़ाई में एक कान से दूसरे कान तक और
लम्बाई में बाल उगने की जगह से दूरी के नीचे तक धुले।

5. उसके बाद तीन बार अपने हाथों की उंगलियों के सिरे
से कोहनी समेत धोये पहले दाया हाथ और फिर बायां हाथ धोये,

6. फिर एक बार अपने सिर का मसह करे इंसान अपना हाथ भिगोए और अपने हाथ को सिर के शुरु हिस्से से अखीर तक ले जाए और फिर शुरु सिर पर वापस लाए।

7. फिर अपने दोनों कानों का एक बार मसह करे अपनी उगुली को कान के अन्दर डाले और अंगूठे से कान के ऊपरी हिस्से का मसह करे।

8. उसके बाद तीन बार अपने पांव को उंगुलियों के सिरे
से टखनों समेत धोये पहले दायां पांव धोये फिर बायां पांव धोये।

9. उसके बाद यह दुआ पढ़नी मुस्तहब है। “अशहदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाह, व अशहदु अन्ना मुहम्मदन अबदुहू वरसूलुह,Wazu ka Tariqa

हजरत उमर बिन खत्ताब रजियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमायाः “जो कोई इंसान अच्छी तरह वुजू करता है और फिर यह दुआ पढ़ता है, अशहदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाह, व अन्न मुहम्मदन अबदुहू वरसूलुहू तो उसके लिए जन्नत के आठों दरवाजे खोल दिये जाते हैं जिस दरवाजे से चाहेगा वह दाखिल होगा (सही मुस्लिम 234)

Donate Now 

FAQ – वुज़ू से जुड़े ज़रूरी सवाल-जवाब

सवाल 1: क्या वुज़ू के बिना नमाज़ पढ़ी जा सकती है?
जवाब: अगर किसी शख़्स का वुज़ू टूट चुका हो और वुज़ू करना मुमकिन हो, तो वुज़ू के बिना नमाज़ अदा नहीं की जा सकती। नमाज़ से पहले पाकी हासिल करना ज़रूरी है।

सवाल 2: वुज़ू करने का सही तरीका क्या है?
जवाब: दिल में वुज़ू की नीयत करके बिस्मिल्लाह पढ़ें, हाथ धोएं, कुल्ली करें, नाक में पानी डालें, चेहरा धोएं, दोनों हाथ कोहनियों समेत धोएं, सिर का मसह करें, कानों का मसह करें और दोनों पैर टखनों समेत धोएं।

सवाल 3: क्या वुज़ू की नीयत ज़ुबान से करना ज़रूरी है?
जवाब: नीयत दिल के इरादे का नाम है। दिल में वुज़ू का इरादा करना काफ़ी है।Wuzu Ka Sahi Tarika

सवाल 4: वुज़ू में कितनी बार अंग धोने चाहिए?
जवाब: आम तौर पर हाथ, कुल्ली, नाक, चेहरा, हाथ और पैर तीन-तीन बार धोए जाते हैं, जबकि सिर और कानों का मसह एक बार किया जाता है।Wuzu Ka Sahi Tarika

सवाल 5: वुज़ू की सबसे बड़ी फ़ज़ीलत क्या है?
जवाब: हदीस शरीफ़ में अच्छी तरह वुज़ू करने की बड़ी फ़ज़ीलत बयान हुई है और वुज़ू के ज़रिए गुनाहों के झड़ने का ज़िक्र मिलता है।Wuzu Ka Sahi Tarika

सवाल 6: क्या वुज़ू के बाद कोई दुआ पढ़नी चाहिए?
जवाब: जी हाँ, वुज़ू के बाद कलिमा-ए-शहादत पढ़ना मुस्तहब है। हदीस शरीफ़ में इसके लिए बड़ी फ़ज़ीलत बयान हुई है।Wuzu Ka Sahi Tarika

सवाल 7: क्या वुज़ू हर नमाज़ के लिए दोबारा करना पड़ता है?
जवाब: अगर पिछला वुज़ू कायम है और टूटा नहीं है, तो हर नमाज़ के लिए नया वुज़ू करना ज़रूरी नहीं।Wuzu Ka Sahi Tarika

सवाल 8: वुज़ू किन चीज़ों से टूटता है?
जवाब: नींद, पेशाब-पाखाना और शरीर से ऐसी चीज़ निकलना जिससे वुज़ू टूटता है, जैसी चीज़ों से वुज़ू टूट सकता है। इनके मसाइल की सही तफ़सील अपने मस्लक की भरोसेमंद किताब या आलिम से जानना बेहतर है।Wuzu Ka Sahi Tarika

सवाल 9: क्या सिर्फ़ हाथ-मुंह धो लेने से वुज़ू हो जाता है?
जवाब: नहीं। वुज़ू के अपने फ़राइज़ और ज़रूरी तरीके हैं। सिर्फ़ हाथ-मुंह धो लेना वुज़ू के लिए काफ़ी नहीं।Wuzu Ka Sahi Tarika

सवाल 10: वुज़ू क्यों किया जाता है?
जवाब: नमाज़ जैसी इबादत के लिए शरीअत के मुताबिक़ पाकी हासिल करने के लिए वुज़ू किया जाता है। यह मुसलमान की ज़ाहिरी पाकीज़गी और इबादत की तैयारी का अहम हिस्सा है।Wuzu Ka Sahi Tarika

अल्लाह से एक दिली दुआ…

ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।Wuzu Ka Sahi Tarika

प्यारे भाइयों और बहनों :-

अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Wuzu Ka Sahi Tarika

क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे।
इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें।
अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।Wuzu Ka Sahi Tarika
खुदा हाफिज़…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *