IMG 20261124 224940 scaled

शहवत पर काबू कैसे पाएं? नबी ﷺ के बताए 3 बेहतरीन इस्लामी इलाज|Shahwat Par Kabu Kaise Paye? Nabi ﷺ Ke Bataye 3 Behtareen Islami Ilaj

Share now
Shahwat Par Kabu Kaise Paye?
Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

इंसान के दिल में तरह-तरह की ख्वाहिशात पैदा होती हैं, जिनमें शहवत भी एक कुदरती ख्वाहिश है। लेकिन जब यही ख्वाहिश इंसान पर हावी होने लगे और उसे गुनाहों की तरफ ले जाने लगे तो उस पर काबू पाना बहुत जरूरी हो जाता है। इस्लाम हमें अपनी ख्वाहिशात को दबाने के बजाय उन्हें शरीअत के दायरे में रखने की तालीम देता है।

नबी-ए-करीम ﷺ ने नौजवानों को अपनी पाकदामनी की हिफाज़त करने और नफ्स पर काबू पाने के लिए कई अहम रहनुमाइयां अता फरमाई हैं। इनमें रोज़ा रखना, हमेशा बावुज़ू रहने की कोशिश करना और अल्लाह तआला से दिल से दुआ मांगना खास तौर पर शामिल हैं।

इस लेख में हम जानेंगे कि शहवत पर काबू पाने के लिए नबी-ए-करीम ﷺ ने क्या तालीम दी है और इस्लाम में नफ्स की ख्वाहिशात से बचने के कौन-कौन से तरीके बताए गए हैं।

शहवत का नबवी इलाज

रोज़े रखना

नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया कि जो शख़्स निकाह पर क़ुदरत न रखता हो उसे रोज़े रखने चाहिए। इरशाद नबवी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है : जो निकाह न कर सके वह रोज़े रखे क्योंकि उसके लिए वजा है।

“वजा” का मतलब शहवत को तोड़ने वाला या खत्म करने वाला है। रोज़े रखने का मक़सद भूखा रहना यानी पेट खाली रखना है। इससे तकब्बुर और शहवत दोनों का तोड़ होता है। एक मर्तबा हज़रत बायज़ीद बुसतामी रहमतुल्लाह अलैह फ़ाक़े के फ़ज़ाईल बयान फ़रमा रहे थे। किसी ने पूछा कि यह भी कोई फ़ज़ीलत की चीज़ है? फ़रमाया, हाँ अगर फ़िरऔन को फ़ाक़े आते तो ख़ुदाई का दावा न करता। इससे मालूम हुआ कि ये सब मस्तियाँ पेट भरे होने की वजह से होती हैं।

जिस नवजवान को पहले रोज़े रखने की आदत न हो उसे चाहिए कि हर महीने की 13, 14, 15 तारीख को अय्यामे बीज़ के रोज़े रखें। जब आदत पुख्ता हो जाए और शहवत पूरी तरह न टूटे तो फिर हर हफ़्ते में सोमवार और जुमेरात के दो रोज़े रखे। जब यह आदत पक्की हो जाए और मज़ीद रोज़े रखने की जरूरत महसूस हो तो सौमे दाऊदी रखे यानी एक दिन रोज़ा दूसरे दिन इफ़्तार। यह मामूल सबसे बेहतर है। यह बात ज़हन में रहे कि पहले दिन रोज़ा रखने से शहवत पर कोई असर नहीं पड़ता। लगातार कई दिन रोजें का मामूल चलान से शहवत टूटती है। फिर सहरी इफ़्तारी में पेट भरकर न खाए वरना मक़सद छूट जाएगा।

बा-वुजू रहना

नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया यानी वुज़ू मोमिन का अस्लहा (हथियार) है।

लिहाज़ा शैतानी हमले से बचने के लिए वुज़ू बेहतरीन इलाज हैं नवजवान लोग अगर बावुज़ू रहने को अपनी आदत बना लें तो इबादत करना उनके लिए आसान हो जाए। वुज़ू से इनसान को बातिनी जमियत नसीब होती है। पेरशान ख्याली से निजात मिल जाती है।

दुआ माँगना

शहवत कंट्रोल करने का एक खूबसूरत इलाज यह भी है कि बारगाहे ख़ुदावंदी में फ़रियाद की जाए कि मेरे मौला मैं कमज़ोर हूँ। मेरी मदद फ़रमा, मुझे गुनाहों में सनने से बचा ले। नबी अलैहिस्सलातु वस्सलाम से बहुत-सी दुआएँ नक़ल की गई हैं। हज़रत अबू उमामा रज़ियल्लाहु अनहु रावी हैं कि नबी-ए-करीम अलैहिस्सलातु वस्सलाम के पास एक नवजवान आया और उसने ज़िना की इजाज़त माँगी।

सहाबा किराम ने इस सवाल को सख्त नापसन्द किया और उसे डाँटा। नबी अलैहिस्सलातु वस्सलाम ने उसे अपने क़रीब बुलाकर फ़रमाया, क्या तुम अपनी माँ से किसी का ज़िना करना पसन्द करते हो? उसने कहा नहीं। फ़रमाया, क्या अपनी बेटी से किसी का ज़िना करना पसन्द करते हो? उसने कहा नहीं। फ़रमया, अपनी बहन के साथ किसी का ज़िना करना पसन्द करते हो? उसने कहा नहीं। फ़रमाया, अपनी फूफी से ज़िना करना पसन्द करते हो? उसने कहा, नहीं। फ़रमाया,अपनी खाला से किसी का ज़िना करना पसन्द करते हो? उसने कहा नहीं।

आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया कि तुम जिससे ज़िना करोगे वह किसी की माँ होगी, बेटी होगी, बीवी होगी, फूफी होगी, खाला होगी। जिस तरह तुम पसन्द नहीं करते इसी तरह और लोग भी ज़िना को अपनी महरम औरतों के लिए पसन्द नहीं करते। उसके बाद नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अपने दस्ते शफ़क़त उस नवजवान के सीने पर रखकर फ़रमाया : ऐ अल्लाह इसके गुनाह को माफ़ फ़रमा, दिल को पाक फ़रमा और इसकी शर्मगाह की हिफ़ाज़त फ़रमा। इस दुआ का ऐसा असर हुआ कि उस नवजवान के दिल में कभी ज़िना का ख़्याल भी पैदा न हुआ।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

अहादीसे मुबारका में नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से और भी दुआए नक़ल की गई हैं। उनको माँगने से बहुत फ़ायदा होता है।

अल्लाहुम्मा इन्नि असअलुकल हुदा वत्तुका वल अफ्राफ़ा वल गिना ।

ऐ अल्लाह! मैं आपसे हिदायत, वक़्वा, पाकदामनी और गिना का सवाल करता हूँ।

कभी-कभी इन अल्फ़ाज़ में दुआ फ़रमाते :

अल्लाहुम्मा इन्नि असअलुकस-सिह्ता वल इफ़-फ़ता वल हुस्ना वर्रिज़ा बिल क़द्र।

ऐ अल्लाह! मैं आपसे सेहत, पाकदामनी, खूबी और तक़दीर पर राज़ी रहने की दरखास्त करता हूँ।

कभी-कभी इन अल्फ़ाज़ में दुआ माँगते :

अल्लाहुम्मा अलहिमनी रुशदी वअ-इज़नि मिन शर्रि नफ़्सी।

ऐ अल्लाह मुझे सीधे रास्ते की रहनुमाई फ़रमा और नफ्स की बुराई से अपनी पनाह अता फ़रमा ।

बाज़ हदीसों में से दुआ भी नक़ल की गई है :

अल्लाहुम्मा इन्निन अऊजुबिका मिम-मुन्कारातिल अख़्लाक़ि वल आमालि वल अह्वाई।

ऐ अल्लाह! मैं बुरे अख़लाक़, बुरे आमाल, बुरी ख़ाहिशात से आपकी पनाह चाहता हूँ।

बाज़ हदीसों में यह दुआ भी आई है :

अल्लाहुम्मा इन्नि अऊजुबिा मिन फ़ितनतिन्-निसा ।

ऐ अल्लाह मैं औरतों के फ़ित्ने से आपकी पनाह चाहता
हूँ बुजुर्गों के हालाते ज़िन्दगी से पता चलता है कि वे भी क़बूलियत दुआ के वक़्तों में शहवत के फ़ित्ने से अल्लाह तआला की पनाह माँगते थे। हज़रत बायज़ीद बुस्तामी रह. पर एक रात शहवत का गलबा हुआ। आपने दो रकअत नफ़िल पढ़कर अल्लाह तआला से दुआ माँगी। फ़रमाते हैं कि उसके बाद मेरे लिए औरत और दीवार में कोई फ़र्क़ न रहा।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

ये भी पढ़ें: फ़रिश्ते आपके घर क्यों नहीं आते? | हदीस की रौशनी में सही हुक्म|

यह बात ज़हन नशीन रहे कि दुआएँ पढ़ने से क़बूल नहीं होतीं बल्कि माँगने से क़बूल होती हैं। दुआ माँगने का मतलब यह है कि इनसान सरापा दुआ बन जाए। आँख नहीं रोई तो दिल रो रहा है। दिल की गहराईयों से फ़रियाद निकल रही हो कि ऐ मेरे मालिक मैं कमज़ोर हूँ, आप क़वी हैं। हर कमज़ोर क़वी को मदद के लिए पुकारता है।

लिहाज़ा मैं आपसे फ़रियाद करता हूँ कि मुझे औरत के फ़ित्ने से महफूज़ फ़रमाइए और मेरी शहवत को मेरे क़ाबू में कर दीजिए। फिर उसके नतीजे देखिए।

सच्चे परवरदिगार का सच्चा कुरआन गवाही दे रहा है :

कौन है जो बेक़रार की दुआ क़बूल करता है जब वह उसे पुकारे ।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. इस्लाम में शहवत पर काबू पाने का सबसे बेहतर तरीका क्या है?
इस्लाम में शहवत पर काबू पाने के लिए रोज़ा रखना, नमाज़ की पाबंदी करना, नफ्स की इस्लाह करना और अल्लाह तआला से दुआ मांगना बहुत अहम है।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

2. क्या रोज़ा रखने से शहवत कम होती है?
जी हाँ, रोज़ा इंसान को अपने नफ्स और ख्वाहिशात पर काबू पाने की तरबियत देता है। नबी-ए-करीम ﷺ ने निकाह की कुदरत न रखने वाले नौजवानों को रोज़ा रखने की तालीम दी है।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

3. शहवत पर काबू पाने के लिए कौन-कौन से रोज़े रखने चाहिए?
इंसान सोमवार और जुमेरात के रोज़े, अय्यामे बीज़ के रोज़े और अपनी ताकत के मुताबिक नफ्ल रोज़े रख सकता है।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

4. क्या हमेशा बावुज़ू रहने से शहवत पर काबू पाया जा सकता है?
बावुज़ू रहना एक अच्छी आदत है। इससे इंसान को पाकीज़गी का एहसास रहता है और इबादत में दिल लगता है। हालांकि इसे शहवत खत्म करने का निश्चित इलाज नहीं समझना चाहिए।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

5. शहवत से बचने के लिए कौन-सी दुआ पढ़नी चाहिए?
यह दुआ पढ़ना बहुत अच्छा है:

اللَّهُمَّ إِنِّي أَسْأَلُكَ الْهُدَى وَالتُّقَى وَالْعَفَافَ وَالْغِنَى

तर्जुमा: ऐ अल्लाह! मैं तुझसे हिदायत, तक़वा, पाकदामनी और बेनियाज़ी का सवाल करता हूँ।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

6. क्या जवान लड़कों के लिए रोज़ा रखना जरूरी है?
अगर कोई नौजवान निकाह की कुदरत नहीं रखता और शहवत पर काबू पाने में परेशानी महसूस करता है तो उसके लिए रोज़ा रखना नबी-ए-करीम ﷺ की बताई हुई सुन्नत है।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

7. शहवत ज्यादा बढ़ने पर इंसान को क्या करना चाहिए?
ऐसी हालत में गुनाह के रास्तों से दूर रहना चाहिए, नमाज़ पढ़नी चाहिए, रोज़ा रखना चाहिए, गलत तस्वीरों और वीडियो से बचना चाहिए और अल्लाह तआला से मदद मांगनी चाहिए।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

8. क्या शहवत महसूस होना भी गुनाह है?
नहीं, शहवत एक कुदरती एहसास है। इस्लाम में इसके पैदा होने पर गुनाह नहीं, बल्कि इंसान अपने अमल और ख्वाहिश को किस रास्ते पर ले जाता है, उसकी जिम्मेदारी है।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

9. क्या निकाह शहवत को काबू में रखने का इस्लामी तरीका है?
जी हाँ, निकाह शहवत को हलाल तरीके से पूरा करने का पाकीज़ा और सुन्नत तरीका है।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

10. शहवत से बचने के लिए अल्लाह से दुआ कैसे मांगें?
इंसान को चाहिए कि अल्लाह तआला के सामने अपनी कमजोरी बयान करे और दिल से दुआ मांगे कि ऐ अल्लाह! मेरे नफ्स को पाक फरमा, मुझे गुनाहों से बचा और मेरी पाकदामनी की हिफाज़त फरमा।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

अल्लाह से एक दिली दुआ…

ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

प्यारे भाइयों और बहनों :-

अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे।
इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें।
अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।
खुदा हाफिज़ ….Shahwat Par Kabu Kaise Paye?

अल्लाह तआला हमें दीन की सही समझ अता फरमाए और शरीअत के मुताबिक जिंदगी गुजारने की तौफीक अता फरमाए। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *