08/07/2026
1783511836925

ईमान के बाद सबसे बड़ी खुशी देने वाली हदीस |Imaan ke bad Sabse Badi Khushi Dene wali Hadis.

Share now
Imaan ke bad Sabse Badi Khushi Dene wali Hadis.
Imaan ke bad Sabse Badi Khushi Dene wali Hadis.

एक सहाबी रज़ियल्लाहु अन्हु हुज़ूर सल्लल्लाहु ताआला अलैहि वसल्लम की ख़िदमत में हाज़िर होकर अर्ज करते हैं कि ऐ अल्लाह के नबी!

मैं एक बात से बहुत परेशान हूँ। जिस वक़्त आप सल्लल्लाहु ताआला अलैहि वसल्लम की मुहब्बत हमारे दिलों में लहरे मारती हैं। हम हाज़िर होकर आप सल्लल्लाहु ताआला अलैहि वसल्लम की ज़ियारत से अपनी आँखों को ठंडा कर लेते हैं।

लेकिन जन्नत में तो आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम बहुत आला दर्जे पर होंगे। वहाँ पर अगर आपकी ज़ियारत न हुई तो हमें जन्नत का क्या मज़ा आएगा। इसलिए उसी वक़्त हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम आए और आकर ख़बर दी।

आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने उस आदमी को बुलाया और खुशखबरी सुनाई आदमी उसके साथ होगा जिससे उसको मुहब्बत होगी।

सहाबा किराम रज़ियल्लाहु अन्हुम फरमाते हैं कि पूरी ज़िन्दगी में ईमान के बाद जितनी खुशी इस हदीस से हुई किसी और हदीस से नहीं हुई क्योंकि यक़ीन हो गया कि आख़िरत में हमें हुज़ूर सल्ललाहु ताआला अलैहि वसल्लम का साथ नसीब हो जाएगा। सहाबा किराम हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से इस तरह मुहब्बत करते थे।

मुहम्मद की मुहब्बत है सनद आज़ाद होने की
खुदा के दामने तौहीद में आबाद होने की,

खूबसूरत बयान:8 दिरहम का अनोखा फैसला: 8 Dirham ka anokha Faisla.

अल्लाह से एक दिली दुआ…

ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।

प्यारे भाइयों और बहनों :-

अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।

क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे। इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें। अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।

जज़ाकल्लाह खैर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *