22/08/2026
IMG 20260821 225700

पर्दे की बरकत: जब औरत ने नक़ाब अपनाया तो उसकी ज़िंदगी कैसे बदल गई? | पढ़िए हैरान कर देने वाली बातें| Parde Ki Barkat: Jab Aurat Ne Naqab Apnaya To Uski Zindagi Kaise Badal Gayi? | Padhiye Hairan Kar Dene Wali Baatein

Share now
Parde Ki Barkat
Parde Ki Barkat

Parde Ki Barkat

पर्दा सिर्फ़ एक कपड़ा नहीं, बल्कि हया, इज़्ज़त और पाकीज़गी की पहचान है। इस्लाम ने औरत को पर्दे का हुक्म देकर उसकी ज़िंदगी को मुश्किल नहीं बनाया, बल्कि उसकी इज़्ज़त और हिफ़ाज़त का एक रास्ता बताया है।

आज के इस आर्टिकल में हम पर्दे की बरकत से जुड़ी कुछ ऐसी बातें और वाक़ियात पढ़ेंगे, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। पुराने ज़माने की पाकदामन औरतों से लेकर आज के दौर में नक़ाब अपनाने वाली मुस्लिम महिलाओं तक, इन वाक़ियात में पर्दे के साथ जुड़ी हया, सुकून और इज़्ज़त की अहमियत को समझने की कोशिश की गई है।

अगर हम पर्दे को सिर्फ़ ज़ाहिरी लिबास न समझकर अल्लाह तआला के हुक्म और हया की निशानी समझें, तो इसकी असल खूबसूरती और बरकत हमारे सामने आती है। आइए, जानते हैं कि पर्दा इंसान की ज़िंदगी और समाज पर किस तरह असर डाल सकता है।

पर्देदारी की बरकात

इमाम इब्ने अरबी रहमतुल्लाह अलैह कहते हैं कि मैं मुल्के नाबलस की तक़रीबन एक हज़ार बस्तियों मे गया। उन बस्तियों में से एक में हज़रत इबराहीम अलैहिस्सलाम को आग में डाला गया था।

मैंने नाबलस की औरतों से पाकदामन औरतें कहीं नहीं देखीं। मैंने उनकी बस्तियों में बहुत देर क़याम किया मगर मैंने दिन के वक़्त किसी औरत को बाहर निकलते नहीं देखा। हाँ जब जुमा का दिन आया तो औरतें अपने घरों से मस्जिदों की तरफ़ आतीं।

यहाँ तक कि तमाम मस्जिदों के खास हिस्से औरतों से भर जाते। जुमा की नमाज़ के बाद औरतें अपने-अपने घरों में वापस लौट जातीं। फिर आइन्दा जुमा तक गलियों में एक औरत भी चलती-फिरती नज़र नहीं आती थी। (तफ्सीर कुरतबी 14/116)

राकमुल हुरुफ चन्द सालों से मुझे चतराल के तबलीगी दौरे की सआदत नसीब होती है। वहाँ एक बुजुर्ग आलिमे दीन ने बताया कि यहाँ पर क़त्ल व गारत गिरी की वारदातें न होने के बराबर है। जब उनसे पूछा गया कि इतना अमन व सुकून आख़िर किस वजह से है? उन्होंने जवाब दिया कि हमारी औरतें पर्दे की बहुत पाबन्द हैं कई-कई महीने गली-कूचे में बेपर्दा औरत नज़र नहीं आ सकती।

इस पर्दे की बरकत से जिना और बेहयाई का रास्त बंद है। लिहाज़ा खानदानों में दुश्मनी और रंजिश नहीं हैं हर तरफ़ अमन और आशनी मुहब्बत और भाईचारे की फ़िज़ा है। आपको एक मुसलमान दूसरे मुसलमान भाई का खैरखाह
नज़र आएगा।

अमेरिका की एक नवजवान लड़की मुसलमान हुई तो उसने बाक्क़ायदा नक़ाब वाला बुर्का पहनना शुरू कर दिया। उससे बहुत सारी औरतों ने सवाल पूछा कि आप तो खुले माहौल से खुले बदन फिरने वाली लड़की हैं। एकदम इतना गहरा पर्दा करने से आपको तंगी नहीं होती? दम घुटता महसूस नहीं होता?

आप अपने आपको क़ैद में महसूस नहीं करतीं? उसने जवाब दिया कि मैंने अपनी जवानी की रातें नाइट कल्बों और नाचघरों में गुज़ारी हैं। मैंने हर मर्द की नज़र को हवस भरी देखा। मैं गली बाज़ारों में चलती थी तो मर्दों को अपनी तरफ़ घूरता देखती थी। मेरे दिल में हर वक़्त डर रहता था कि बदमस्त बदबख़्त नवजवान मुझ पर झपट न पड़े। क्या पता इज़्ज़त भी लूटे और जान से भी मार दे।

ये भी पढ़ें: चेहरे का पर्दा क्या इस्लाम में ज़रूरी है? | क़ुरआन और हदीस की रोशनी में पूरा मसला

लेकिन जब से मैंने पर्दा शुरू किया है उस वक़्त से मैं लोगों की नज़र से ओझल हूँ। न तो कोई मेरे हुस्न व जमाल को देख सकता है न मुझे दिल में किसी से खतरा है। मैं तो पर्दे में आकर सुख की ज़िन्दगी गुज़ार रही हूँ। काश बेपर्दा औरतों में मेरे दिल के सुकून को तक़्सीम कर दिया जाता तो उन्हें भी सुकुन मिल जाता। उसने किताब लिखी है Behind the veil (पर्दे की ओट में)।Parde Ki Barkat

अमेरिका का सूबा मिनीसोटा में एक नवजवान मुसलमान लड़की फ़ातिमा नक़ाब वाले बुर्के में लिपटी हुई धीरे-धीरे अपने घर की तरफ़ जा रही थी। उसने हाथ में दस्ताने और पाँव में जुराबें भी पहन रखी थीं। एक पुलिस अफ़सर ने देखा तो उसे शक हुआ कि यह कपड़े में लिपटा कौन आदमी है? उसने पाँच छः पुलिस वालों को बुला लिया और कहा कि इसे गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन पहुँचाओ।

पुलिस वालों ने फ़ातिमा को रोका कहा कि चेहरे से कपड़ा हटाओ ताकि हम तुम्हें देख सकें। उसने कहा किसी औरत को लाओ ताकि वह मेरा चेहरा देख सकें। आप लोग हर्गिज़ नहीं देख सकते। पुलिस वालों ने कहा कि अगर तुमने कपड़ा न हटाया तो हम तुम्हें गिरफ्तार कर लेंगे। क्योंकि अमेरिका में 1963 ई. में एक क़ानून पास हुआ था कि कोई आदमी सौ फ़ीसद जिस्म को छिपाकर नहीं चल सकता।

इस तरह तो बड़े-बड़े मुजरिम बचने की राह निकाल लेंगे। फ़ातिमा ने जवाब दिया कि मैं इसी मुल्क में पैदा हुई, पली बढ़ी और तालीम पाई है। मुझे मालूम है कि हमारे मुल्के के क़ानून में हर आदमी को मज़हबी आजादी देता हैं मैंने यह पर्दा किसी मजबूरी की वजह से नहीं किया बल्कि अल्लाह तआला का हुक्म समझकर किया है। यह मेरा क़ानूनी हक़ है।

ये भी पढ़ें: पर्दे के बारे में लोगों के एतराज़ और उनके जवाब | इस्लाम में पर्दे की हक़ीक़त

यह सुनकर पुलिस वाले उसे पुलिस स्टेशन ले गए। एक औरत के ज़रिए उसकी शनाख्त करवाई। और उसे एक कार्ड बनाकर दिया कि आइन्दा तुम्हें कोई पुलिस वाला रोके तो उसे यह कार्ड दिखा देना।

कार्ड पर लिखा हुआ था कि फ़ातिमा को 1963 ई. के क़ानून से मुस्तसना (अलग) किया जाता है। फ़ातिमा आज भी पर्दे के साथ अमेरिका की गली कूचों में चलती है। न उसे अपनी इज़्ज़त व आबरू का डर है न जान का खौफ़ है। उसकी ज़िन्दगी لَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَ ला खेफ़न अलैहिम वला हुम यहज़नून का मिस्दाक़ बनी हुई है।

FAQ — पर्दे की बरकत

1. इस्लाम में पर्दे की क्या अहमियत है?

इस्लाम में पर्दा हया, पाकदामनी और इज़्ज़त का अहम हिस्सा है। इसका मक़सद औरत की हिफ़ाज़त और समाज में हया के माहौल को बढ़ावा देना है।Parde Ki Barkat

2. क्या पर्दा सिर्फ़ औरतों के लिए है?

नहीं। इस्लाम में मर्द और औरत दोनों को हया और निगाहों की हिफ़ाज़त का हुक्म दिया गया है। औरतों के लिए शरई पर्दे के अलग अहकाम हैं और मर्दों के लिए भी अपनी निगाह और लिबास से जुड़े अहकाम हैं।Parde Ki Barkat

3. क्या नक़ाब और हिजाब एक ही चीज़ हैं?

आम तौर पर हिजाब में शरई लिबास और पर्दे का व्यापक मतलब शामिल होता है, जबकि नक़ाब खास तौर पर चेहरे को ढकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चेहरे के पर्दे के बारे में उलमा के बीच फ़िक़्ही तफ़सील और इख़्तिलाफ़ पाया जाता है।Parde Ki Barkat

4. पर्दे की बरकत क्या है?

पर्दा इंसान में हया, शराफ़त और पाकीज़गी का जज़्बा पैदा करने में मदद करता है। साथ ही यह मुसलमान को अपने दीन के अहकाम पर अमल करने की याद दिलाता है।Parde Ki Barkat

5. क्या पर्दा करने वाली औरत घर से बाहर निकल सकती है?

जी हाँ। ज़रूरत और जायज़ काम के लिए औरत घर से बाहर निकल सकती है, लेकिन उसे शरई पर्दे और हया का ख़याल रखना चाहिए।Parde Ki Barkat

6. क्या सिर्फ़ नक़ाब पहनना ही पूरा पर्दा है?

सिर्फ़ चेहरे को ढक लेना ही पर्दे का पूरा मतलब नहीं है। शरई पर्दे में लिबास, बदन की पोशीदगी, हया और गैर-महरम के सामने उचित व्यवहार भी शामिल हैं।Parde Ki Barkat

7. क्या पर्दा औरत की आज़ादी छीनता है?

पर्दे को इस्लामी नज़रिए से देखा जाए तो यह औरत की बेइज़्ज़ती नहीं, बल्कि उसकी हया और इज़्ज़त की हिफ़ाज़त का ज़रिया है। हालांकि पर्दे के अहकाम को समझने के लिए सही इल्मी रहनुमाई ज़रूरी है।Parde Ki Barkat

8. पर्दे के बारे में क़ुरआन में क्या हुक्म है?

क़ुरआन मजीद में मोमिन औरतों को अपनी ज़ीनत की हिफ़ाज़त और शरई पर्दे का हुक्म दिया गया है। इस सिलसिले में सूरह अन-नूर (24:31) और सूरह अल-अहज़ाब (33:59) की आयात अहम हैं।Parde Ki Barkat

9. क्या पर्दे का मक़सद सिर्फ़ मर्दों से बचना है?

नहीं। पर्दे का ताल्लुक़ सिर्फ़ दूसरों की निगाह से नहीं, बल्कि खुद मुसलमान की हया, इबादत और अल्लाह तआला की इताअत से भी है।Parde Ki Barkat

10. पर्दा शुरू करने वाली बहन के लिए क्या सलाह है?

सबसे पहले पर्दे के शरई अहकाम को भरोसेमंद आलिम या आलिमा से समझें और फिर धीरे-धीरे पाबंदी के साथ अमल करें। अल्लाह तआला से मदद और इस्तिक़ामत की दुआ करती रहें।Parde Ki Barkat

अल्लाह से एक दिली दुआ…

ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।Parde Ki Barkat

प्यारे भाइयों और बहनों :-

अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Parde Ki Barkat

क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे।
इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें।
अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।Parde Ki Barkat
खुदा हाफिज़…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *