19/07/2026

About Us SunnateIslam Trusted & Authentic Sunni Islamic Website 2026

About Us - SunnateIslam.com | Authentic Sunni Islamic Website for Quran, Hadith and Islamic Knowledge
Share now
About Us SunnateIslam
About Us SunnateIslam

About Us SunnateIslam

SunnateIslam.com ek authentic Sunni Islami website hai…

हमारे बारे में

अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू

SunnateIslam.com में आपका दिली इस्तिक़बाल है।

आज के दौर में इंटरनेट पर इस्लामी मालूमात की भरमार है, लेकिन हर मालूमात सही, मुस्तनद और क़ाबिले-एतिमाद हो, यह ज़रूरी नहीं। इसी ज़रूरत को महसूस करते हुए SunnateIslam.com का आग़ाज़ किया गया, ताकि उर्दू अल्फ़ाज़ से मुअत्तर आसान हिंदी ज़बान में सही इस्लामी मालूमात हर मुसलमान तक पहुँचाई जा सके।

हमारी कोशिश है कि कुरआन-ए-करीम, सहीह अहादीस और मुस्तनद इस्लामी किताबों की रौशनी में दीन की बातें आसान अंदाज़ में पेश की जाएँ, ताकि हर उम्र का इंसान उन्हें आसानी से पढ़ सके, समझ सके और अपनी ज़िंदगी में अमल कर सके।About SunnateIslam

हमारा मक़सद

हमारा मक़सद सिर्फ़ मज़ामीन शाए करना नहीं, बल्कि सही दीन की अशाअत करना है।

हम चाहते हैं कि:
हर मुसलमान तक सही इस्लामी मालूमात पहुँचे।
लोग कुरआन व सुन्नत के मुताबिक अपनी ज़िंदगी गुज़ारें।
नई नस्ल दीन की बुनियादी तालीम से वाक़िफ़ हो।
इंटरनेट पर हिंदी ज़बान में मुस्तनद इस्लामी मज़ामीन आसानी से दस्तयाब हों।About Us SunnateIslam

हमारी वेबसाइट पर क्या मिलेगा?

SunnateIslam.com पर आपको इस्लाम से मुतअल्लिक़ मुख़्तलिफ़ मौज़ूआत पर मुफ़ीद और मालूमाती मज़ामीन मिलेंगे, जिनमें:
कुरआन-ए-करीम की आयात का आसान तर्जुमा व तशरीह
सहीह अहादीस
दुआएँ और उनकी फ़ज़ीलत
नमाज़, रोज़ा, ज़कात और हज
इस्लामी अख़लाक़
सहाबा-ए-किराम और बुज़ुर्गाने दीन की सीरत
इस्लामी सवाल व जवाब
जुमा, रमज़ान और इस्लामी मौक़ों की फ़ज़ीलत
रोज़मर्रा ज़िंदगी के दीनी मसाइल
और बहुत कुछ…

हमारे बारे में

मेरा नाम अब्दुल जलाल खान है और मैं SunnateIslam.com का बानी (Founder) हूँ।
मैंने उर्दू, अरबी और हिंदी का तालीमी हासिल किया हुं और इस्लामी किताबों के मुताला का शौक़ रखता हूँ। मैं आलिम होने का दावा नहीं करता, बल्कि मुस्तनद इस्लामी माख़ज़ (Sources) से मालूमात हासिल करके उन्हें आसान और आम-फहम ज़बान में पेश करने की कोशिश करता हूँ।About Us SunnateIslam

अगर किसी मज़मून में कोई ख़ता नज़र आए या आपके पास कोई इस्लाह हो, तो बराए करम हमसे ज़रूर राब्ता फ़रमाइए। सही मालूमात पहुँचाना हमारी पहली ज़िम्मेदारी है।About Us SunnateIslam

हमारी ज़िम्मेदारी

हम पूरी एहतियात के साथ मज़ामीन तैयार करते हैं ताकि सही और मुस्तनद मालूमात आप तक पहुँच सके। इसके बावजूद अगर किसी मज़मून में कोई ग़लती रह जाए तो बराए मेहरबानी हमें आगाह करें। अगर आपकी निशानदेही सही पाई गई, तो फ़ौरन इस्लाह कर दी जाएगी।

यहां :Contact us

हमारी दुआ

हम अल्लाह तआला से दुआ करते हैं कि वह इस छोटी-सी कोशिश को अपनी बारगाह में क़ुबूल फ़रमाए, हमें इल्मे-नाफ़े अता फ़रमाए, अमल की तौफ़ीक़ बख़्शे और इस वेबसाइट को उम्मते मुस्लिमा के लिए फ़ायदेमंद बनाए।

अगर SunnateIslam.com का कोई भी मज़मून आपके लिए मुफ़ीद साबित हो, तो उसे अपने अहबाब, रिश्तेदारों और जानने वालों तक ज़रूर पहुँचाइए। शायद आपकी वजह से किसी तक दीन की एक सही बात पहुँच जाए और यही आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।About Us SunnateIslam

अल्लाह तआला हम सबको सही इल्म सीखने, उस पर अमल करने और उसे इख़्लास के साथ आगे पहुँचाने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए। आमीन।
जज़ाकल्लाहु ख़ैरन।