27/07/2026
1785099729970

कब्र में क्या होता है? | मोमिन और काफिर से होने वाला पहला सवाल, जन्नत या जहन्नम का मंज़र | हदीस की रौशनी में|Kabr Mein Kya Hota Hai? | Momin Aur Kafir Ka Pehla Sawaal, Jannat Ya Jahannam Ka Manzar | Hadees Ki Roshni Mein

Share now
Kabr Mein Kya Hota Hai?
Kabr Mein Kya Hota Hai?

Kabr Mein Kya Hota Hai?

मौत के बाद कब्र में क्या होता है? यह सवाल हर मुसलमान के दिल में कभी न कभी ज़रूर आता है। हदीसों में कब्र की ज़िंदगी (बरज़ख) के बारे में कई अहम बातें बताई गई हैं। एक मोमिन के लिए कब्र सुकून और रहमत की जगह बनती है, जबकि अल्लाह की नाफरमानी करने वालों के लिए यह इबरत और सज़ा की शुरुआत हो सकती है।

इस आर्टिकल में हम हदीस की रौशनी में जानेंगे कि कब्र में सबसे पहला सवाल क्या होगा, मोमिन और नाफरमान इंसान के साथ क्या व्यवहार होगा, जन्नत और जहन्नम का मंज़र कैसे दिखाया जाएगा, और आखिर क्यों नमाज़, ईमान और नेक अमल इंसान की कब्र को रोशन करते हैं। अगर आप मौत के बाद की ज़िंदगी के बारे में सही इस्लामी जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो यह लेख आखिर तक ज़रूर पढ़ें।

हज़रत जाबिर रज़ियल्लाहु अन्हु फ़रमाते हैं कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया कि जब मोमिन को कब्र में दाखिल कर दिया जाता है तो उसको ऐसा मालूम होता है,

जैसे सूरज छिप रहा हो, तो जब उसकी रूह लौटाई जाती है तो आखें मलता हुआ उठकर बैठता है और फरिश्तों से कहता है की मुझे छोड़ दो; मैं नमाज़ पढ़ता हूं।’

मुल्ला अली कारी लिखते हैं कि गोया वह उस वक़्त अपने आप को दुनिया में ही समझता है कि सवाल और जवाब को रहने दो, मुझे फर्ज़ अदा करने दो; वक़्त ख़त्म हुआ जा रहा है; मेरी नमाज़ जाती रहेगी।

फिर लिखते हैं कि यह बात वही कहेगा जो दुनिया में नमाज़ का पाबंद था और उसको हर वक़्त नमाज़ का ख़्याल लगा रहता था। इससे बे-नमाजियों को सबक हासिल करना चाहिए और अपने हाल का इससे अंदाज़ा लगायें और इस बात को खूब सोचें कि जब अचानक सवाल होगा तो कैसी परेशानी होगी।

ये भी पढ़ें: जब गुनाह के दरवाज़े से लौटा एक आबिद |

कब्र में मोमिन का बेख़ौफ होना और उसके सामने जन्नत पेश होना। हज़रत अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु फ़रमाते हैं कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने इरशाद फरमाया कि बे-शुबहः मुर्दा अपनी कब्र में पहुंचकर बेख़ौफ़ और इत्मीनान के साथ बैठता है।

फिर उससे सवाल किया जाता है कि तू दुनिया में किस दीन में था? वह जवाब देता है कि मैं इस्लाम में था। फिर उससे सवाल होता है कि तेरे अक़ीदे में यह कौन हैं, जो तुम्हारी तरफ भेजे गये? वह जवाब देता है कि मुहम्मद रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि हैं जो हमारे पास अल्लाह के पास से खुले-खुले मोज्ज़े लेकर आये,

तो हमने उनकी तस्दीक की। फिर उससे पूछा जाता है कि क्या तूने अल्लाह को देखा है? वह जवाब देता है कि दुनिया में कोई आदमी अल्लाह को नहीं देख सकता फिर मैं कैसे देख लेता?

फिर उसके सामने दोज़ख की तरफ का एक रौशनंदान खोला जाता है जिसके ज़रिए वह दोज़ख को देखता है कि आग के अंगारे आपस में एक दूसरे को खाये जाते हैं। जब वह दोज़ख का मंज़र देख लेता है तो उससे कहते हैं कि देख अल्लाह ने तुझे किस मुसीबत से बचाया ?

फिर उसके सामने जन्नत की तरफ़ का एक रौशनदान खोला जाता है जिसके ज़रिए वह जन्नत की रौनक और जन्नत की दूसरी चीजें देख लेता है। फिर उससे कहा जाता है कि यह जन्नत तेरा ठिकाना है। तू यकीन ही पर ज़िंदा रहा और यकीन पर ही तुझे मौत आयी और यकीन ही पर तू कियामत के दिन क़ब्र से उठेगा। इन्शाअल्लाह तआला (अगर अल्लाह ने चाहा)

फिर फ़रमाया कि नाफरमान डरा और घबराया हुआ अपनी कब्र में बैठता है। उससे सवाल होता है कि तू दुनिया में किस दीन में था? वह जवाब देता है कि मुझे पता नहीं। फिर उससे हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम के बारे में सवाल होता है कि तेरे अक़ीदे में ये कौन हैं? वह कहता है कि इस बारे में मैंने वही कहा जो और लोगों ने कहा।

ये भी पढ़ें: तौबा की ऐसी मिसाल, जिसे पढ़कर आँखें नम हो जाएँगी|

फिर उसके सामने जन्नत की तरफ रौशनदान खोला जाता है, जिसके ज़रिए वह उसकी रौनक और उसके अंदर की दूसरी चीजें देख लेता है। फिर उससे कहा जाता है कि देख ! तूने खुदा की नाफरमानी की खुदा ने तुझे किस नेमत से महरूम किया।

फिर उसको दोज़ख की तरफ़ एक रौशनदान खोला जाता है जिसके ज़रिए वह दोज़ख को देख लेता है कि आग के अंगारे एक दूसरे को खाये जाते हैं। फिर उससे कहा जाता है कि यह तेरा ठिकाना है। तू शक ही पर ज़िंदा रहा और शक ही पर तुझे मौत आयी। और अल्लाह ने चाहा तो क़ियामत को भी इसी शक पर उठेगा।

FAQ (सवाल और जवाब)

1. कब्र में सबसे पहला सवाल क्या पूछा जाएगा?

जवाब: हदीसों के अनुसार, कब्र में सबसे पहले इंसान के दीन, उसके नबी और उसके ईमान के बारे में सवाल किए जाएंगे।Kabr Mein Kya Hota Hai?

2. मोमिन की कब्र में क्या होता है?

जवाब: सच्चे मोमिन की कब्र को अल्लाह तआला सुकून और रहमत का ज़रिया बना देते हैं। उसे जन्नत की नेमतें दिखाई जाती हैं और उसकी कब्र को रोशन व वसीअ कर दिया जाता है।Kabr Mein Kya Hota Hai?

3. क्या कब्र में जन्नत और जहन्नम दिखाई जाती है?

जवाब: जी हाँ, हदीसों में आता है कि मोमिन को जन्नत का ठिकाना और नाफरमान को जहन्नम का ठिकाना दिखाया जाता है ताकि उसे अपने अंजाम का एहसास हो।Kabr Mein Kya Hota Hai?

4. कब्र के सवालों का सही जवाब किसे मिलेगा?

जवाब: जो इंसान दुनिया में सच्चे ईमान, सही अकीदे और नेक अमल के साथ ज़िंदगी गुज़ारता है, अल्लाह तआला उसे कब्र के सवालों के सही जवाब देने की तौफीक़ अता फरमाता है।Kabr Mein Kya Hota Hai?

5. क्या नमाज़ कब्र में काम आएगी?

जवाब: हदीसों से मालूम होता है कि नमाज़, ईमान और नेक अमल इंसान के लिए कब्र में राहत और कामयाबी का ज़रिया बनते हैं। इसलिए नमाज़ की पाबंदी बहुत अहम है।Kabr Mein Kya Hota Hai?

6. कब्र के अज़ाब से बचने का तरीका क्या है?

जवाब: अल्लाह और उसके रसूल ﷺ की इताअत, पाँचों वक्त की नमाज़, कुरआन की तिलावत, गुनाहों से तौबा, दुरूद शरीफ़ और नेक अमल कब्र के अज़ाब से बचने के अहम ज़रिए हैं।Kabr Mein Kya Hota Hai?

7. क्या हर इंसान से कब्र में सवाल होंगे?

जवाब: हदीसों के मुताबिक, इंसान से कब्र में उसके ईमान और दीन के बारे में सवाल किए जाएंगे। इन सवालों में कामयाबी अल्लाह की तौफीक़ और सही ईमान पर निर्भर है।Kabr Mein Kya Hota Hai?

8. कब्र की ज़िंदगी को क्या कहा जाता है?

जवाब: मौत और क़ियामत के बीच की ज़िंदगी को बरज़ख कहा जाता है। इसी दौरान इंसान अपनी हालत के मुताबिक़ रहमत या अज़ाब का सामना करता है।Kabr Mein Kya Hota Hai?

9. कब्र में सुकून पाने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब: नमाज़ की पाबंदी करें, कुरआन पढ़ें, सुन्नत पर अमल करें, दुरूद शरीफ़ की कसरत करें, गुनाहों से बचें और हमेशा तौबा करते रहें।Kabr Mein Kya Hota Hai?

10. इस लेख का सबसे बड़ा पैग़ाम क्या है?

जवाब: सबसे बड़ा पैग़ाम यह है कि दुनिया की ज़िंदगी अस्थायी है। इसलिए हर मुसलमान को अपने ईमान, नमाज़ और नेक अमल की फ़िक्र करनी चाहिए ताकि कब्र और आख़िरत की कामयाबी हासिल हो सके।Kabr Mein Kya Hota Hai?

अल्लाह से एक दिली दुआ…

ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।Kabr Mein Kya Hota Hai?

प्यारे भाइयों और बहनों :-

अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Kabr Mein Kya Hota Hai?

क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे।
इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें।
अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।
जज़ाकल्लाह ख़ैर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *