
Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
एक मुकम्मल दीन है, जो इंसान की ज़िंदगी के हर पहलू में हमारी रहनुमाई करता है। निकाह के बाद मियां-बीवी के आपसी ताल्लुकात से लेकर हमल (प्रेग्नेंसी) और बच्चे को दूध पिलाने तक, शरीअत ने कई अहम मसाइल बयान फरमाए हैं।
अक्सर लोगों के दिल में यह सवाल पैदा होता है कि जब औरत हमल से हो यानी पेट में बच्चा हो, तो क्या उस दौरान शौहर अपनी बीवी से हमबिस्तरी कर सकता है? क्या इस्लाम में इसकी इजाज़त है या इससे मना किया गया है? इसी तरह बच्चे की पैदाइश के बाद दूध पिलाने के दौरान हमबिस्तरी करने का क्या हुक्म है?
इस आर्टिकल में हम कुरआन, हदीस और उलमा-ए-किराम की रहनुमाई में इन सवालों को समझने की कोशिश करेंगे, ताकि हमें इस्लामी शरीअत का सही मसला मालूम हो सके।
ये भी पढ़ें: माहवारी के दिनों में मियाँ-बीवी के रिश्ते की क्या हद है? | कुरआन और सही हदीस की रोशनी में
नोट: दीनी मसाइल में हदीस की सेहत और उसका सही मतलब समझना भी ज़रूरी है, इसलिए किसी हदीस को उसके संदर्भ से अलग समझने से बचना चाहिए।
औरत जब हमल से हो तो उस हालत में सोहबत करना शरीअते इस्लामी की रू से मना नहीं है और इस पर कोई गुनाह भी नहीं । लेकिन हकीमों के नज़दीक सोहबत न करना बेहतर है कि सोहबत करने से नये हमल के ठहरने का ख़तरा होता है ।
हदीस :- इमामे आज़म अबू हनीफा रजिअल्लाहो अन्हो अपनी मुस्नद में हज़रत इब्ने उमर रजिअल्लाहो अन्हो से रिवायत करते है- “रसूलुल्लाह सल्लल्लाहो तआला अलैहि व सल्लम ने मना फरमाया हामला यानी पेट वाली औरतों से सोहबत की जाए जब तक कि वोह जन न लें अपने पेटों के बच्चे”।(मुस्नदे इमाम आज़ाम, बाब नं. 131, सफा नं. 227 )
इन हामला औरतों से मुराद जिहाद में कैद की गई कनीज़ें है क्यों कि इमामे आज़म रह० से दूसरे तरीक़ से और रिवायत है जिस से साबित होता है कि इससे मुराद कैद की गई औरतें है येह हुक्म अपनी बीवी के लिए नहीं यानी अपनी हामला बीवी से सोहबत कर सकता है ।
ओलमा-ए-किराम फ़रमाते है कि “वोह औरत जिस का हमल ज़िना से हो उस से सोहबत जाइज़ नहीं हॉ जिसका शौहर खुद जानी हो उसे सोहबत करने में हर्ज नही।
हदीस :- हुजूर-ए-अक्दस सल्लल्लाहो तआला अलैहि व सल्लम ने इरशाद फरमाया– “पोशीदा (छूपे) तौर पर अपनी औलाद को कत्ल न करो कसम है उस ज़ात की जिसके कबजे में मेरी जान हैं दूध पिलाने के वक्त में बीवी से सोहबत करना सवार को घोड़े की पीठ पर से गिरा देता है” । ( अबूदाऊद शरीफ, जिल्द 3 बाब नं. 198, हदीस नं. 484 सफा 172, इब्ने माजा, जिल्द 1 बाब नं. 649, हदीस नं. 2083, सफा नं. 560)
बच्चा पैदा होने के बाद जब तक बच्चा दूध पीता है उन दिनों तक हकीम हज़रात सोहबत करने से मना करते हैं। उनके नज़दीक दूध पीते बच्चे की मौजूदगी में बीवी से सोहबत करने से बच्चे को नुकसान है वोह इस तरह कि बच्चा जन्ने के बाद अगर औरत से सोहबत की जाए तो औरत का दूध ख़राब हो जाता है जिस को पीने से बच्चे की सेहत पर असर पड़ता है ।
शरीअत भी हमें ऐसी बातें इख़्तियार करने की हिदायत करती है जो हमारे लिए ही फायदे मन्द हो और उन बातों से मना करती है जिस में हमारे लिए ही नुकसान हो ।
तहकीक येह है कि दूध पीलाने के दौरान औरत से सोहबत करना जाइज़ है और इस हदीस में हुजूर सल्लल्लाहो तआला अलैहि व सल्लम ने नसिहतन मना फ़रमाया है आप का यह इरशाद ना जाइज़ या मुमानियत के दरजे में नहीं ।
इस लिए भी कि अगर औरत के दूध पिलाने की वजह से सोहबत करना ना जाइज कर दिया जाता तो मर्दों को इससे तकलीफ होती क्योंकि औरत बच्चे को आम तौर पर दो (2) साल तक दूध पिलाती है और मर्द का दो (2) साल अपने आप को औरत से रोकना मुश्किल होता।
लिहाजा शरीअत ने इसे ना जाइज़ न कहा और सोहबत की इजाज़त दी । जैसा कि “इब्ने माजा” व “मिश्कात शरीफ” की दूसरी एक और हदीस से जाहिर है, वोह हदीस येह है-
हदीस :- नबी-ए-करीम सल्लल्लाहो अलैहि व सल्लम फ़रमाते है- “मैं ने इरादा किया था कि दूध पिलाने वाली औरत से सोहबत करने से मना कर दूँ लेकिन फ़ारसी और रूमी भी इस ज़माने में अपनी बीवीयों से सोहबत करते हैं तो उनकी औलाद को कोई नुकसान नहीं पहुँचता ” ।
(मिश्कात शरीफ. जिल्द 2, हदीस नं. 3051, सफा नं. 88 )Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
लेकिन बेहतर यह है कि उन दिनों बार बार सोहबत न करे और न ही ज्यादा सोहबत करे ।(वल्लाह तआला आलमे)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. क्या हमल के दौरान बीवी से हमबिस्तरी करना जायज़ है?
जी हाँ, आम तौर पर शरीअत में हमल के दौरान अपनी बीवी से हमबिस्तरी करना जायज़ है। इसमें कोई गुनाह नहीं, बशर्ते इससे औरत या बच्चे को नुकसान का अंदेशा न हो।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
2. क्या प्रेग्नेंसी के दौरान हमबिस्तरी करने से बच्चे को नुकसान होता है?
सामान्य और बिना परेशानी वाली प्रेग्नेंसी में आम तौर पर हमबिस्तरी से बच्चे को नुकसान नहीं होता। लेकिन अगर डॉक्टर ने मना किया हो या प्रेग्नेंसी में कोई परेशानी हो, तो परहेज़ करना चाहिए।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
3. क्या इस्लाम में हमल वाली औरत से सोहबत करने की मनाही है?
अपनी निकाह वाली हमल से औरत से सोहबत करने की आम तौर पर मनाही नहीं है। कुछ हदीसों में आई मनाही का ताल्लुक खास हालात और कैद की गई औरतों से बताया गया है।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
4. क्या बच्चे को दूध पिलाने के दौरान हमबिस्तरी करना जायज़ है?
जी हाँ, बच्चे को दूध पिलाने के दौरान भी शौहर अपनी बीवी से हमबिस्तरी कर सकता है। शरीअत में इसकी आम मनाही नहीं है।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
5. क्या दूध पिलाने के दौरान हमबिस्तरी करने से मां का दूध खराब हो जाता है?
नहीं, हमबिस्तरी करने से मां का दूध खराब होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। मां का दूध बच्चे के लिए फायदेमंद रहता है।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
6. क्या हमल के दौरान ज्यादा बार हमबिस्तरी करना ठीक है?
अगर प्रेग्नेंसी सामान्य है और औरत को कोई तकलीफ नहीं है, तो आम तौर पर इसकी मनाही नहीं है। फिर भी बीवी की सेहत और आराम का ख्याल रखना जरूरी है।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
7. किन हालात में प्रेग्नेंसी के दौरान हमबिस्तरी से परहेज़ करना चाहिए?
अगर खून आ रहा हो, पानी की थैली फट गई हो, तेज दर्द हो, समय से पहले प्रसव का खतरा हो या डॉक्टर ने मना किया हो, तो हमबिस्तरी से परहेज़ करना चाहिए।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
8. क्या हमल के दौरान हमबिस्तरी करना गुनाह है?
नहीं, सामान्य हालात में अपनी निकाह वाली बीवी से हमल के दौरान हमबिस्तरी करना गुनाह नहीं है।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
अल्लाह से एक दिली दुआ…
ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
प्यारे भाइयों और बहनों :-
अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे।
इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें।
अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।
खुदा हाफिज़ ….Hamal Ke Dauran Hambistari Karna Kaisa Hai?
अल्लाह तआला हमें दीन की सही समझ अता फरमाए और शरीअत के मुताबिक जिंदगी गुजारने की तौफीक अता फरमाए। आमीन।
