Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
दीन-ए-इस्लाम हमें सिर्फ इबादत का तरीका ही नहीं सिखाता, बल्कि अच्छे अख़लाक़, नेक किरदार, माँ-बाप की खिदमत, लोगों के साथ मोहब्बत और अपनी ज़िंदगी को सही राह पर गुज़ारने का तरीका भी सिखाता है।
हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई ऐसी छोटी-छोटी बातें होती हैं जिनका ख्याल रखकर हम बहुत सी गलतियों और गुनाहों से बच सकते हैं और अपनी ज़िंदगी में नेकी और बरकत ला सकते हैं। बस ज़रूरत इस बात की है कि हम दीन की इन नसीहतों को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि समझें और अपनी ज़िंदगी में अमल भी करें।
इस आर्टिकल में हम दीन-ए-इस्लाम की 27 खास नसीहतों के बारे में जानेंगे, जिनमें अच्छे अख़लाक़, हलाल रोज़ी, माँ-बाप का अदब, कुरआन की तिलावत, ज़कात, लोगों की मदद और गुनाहों से बचने जैसी अहम बातें शामिल हैं।
आइए इन प्यारी और फ़ायदेमंद नसीहतों को पढ़ते हैं और कोशिश करते हैं कि हमारी ज़िंदगी भी सिराते-मुस्तक़ीम और नेक राह पर आगे बढ़े।
हम आपको कुछ ज़रूरी इस्लामी बातों के बारे में बताएँगे। जिनका इल्म होना आपको बहुत ज़रूरी हैं। यह बातें आपको दीन के रास्तें पर चलने और आपकी ज़िन्दगी को एक नेक राह पर चलने में बहुत मदद करेगी।
इन अच्छी इस्लामी बातों को पढ़कर अगर आप इस पर अमल करते हैं तो बेशक आप काफी गुनाहों से बच सकते हैं और नेकी पा सकते हैं।
1- लोगों से अच्छे अख़लाक़ से पेश आना और तकलीफ देने वाली हर चीज़ को रास्ते से हटा देना नेकी हैं।
2- नेक कामों से मोहब्बत करना और बुरे कामों से नफरत करना ईमान की पहचान हैं।
3- पल भर का सब्र दुनिया की तमाम चीज़ो से बेहतर हैं। फातिहा पढ़ने की फज़िलत।
4- लोगों को नेक रास्ता बताने वाले लोगों पर अल्लाह की रहमतें बरसती हैं।
5- जो मेहनत करके हलाल रोज़ी कमाता हैं वह इंसान अल्लाह के बहुत करीब रहता हैं।
6- किसी बीमार का हाल चाल पूछने वाले और उसकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करने वाले लोग खुदा को बहुत पसंद हैं।
7- माँ बाप की खिदमत करने वाली औलादों की खुदा हर दुआ कबूल फरमाता हैं।
8- अपना माल बेचने के लिए झूटी कस्में न खाया करो इससे माल तो बिक जायेगा लेकिन उसकी बरकत खत्म हो जाएगी।
9- खुदा और अपनी मौत को हमेशा याद करो।
10- जब भी किसी दीनी भाई या रिश्तेदार से मिलो तो सलाम ज़रूर किया करो इससे आपस में और मोहब्बत बढ़ेगी और रिश्ते और मज़बूत होंगे।
11- खाना शुरू करने से पहले बिस्मिल्लाह शरीफ ज़रूर पढ़ा करो।
12- अपनी ज़बान पर काबू रखा करो ताकि किसी और को तुम्हारी वजह से तकलीफ न हो।
13- चलते फिरते वक़्त कलमा और दुरुद शरीफ पढ़ा करो और हर वक़्त खुदा को याद किया करो।
14- हमेशा लोगों से अच्छी और मीठी बातें किया करो ताकि सामने वाला शख्स हमेशा आपसे खुश रहे।
15- हर काम को करने से पहले लोगों से सलाह मशवरा लिया करो ताकि किसी गलती का अंदाज़ा पहले ही हो जाये।
16- शराब पीने वाले और ब्याज खाने वाले लोगों से हमेशा दूर रहा करो।
17- हमेशा मिलकर कर साथ में खाना खाया करो।
18- सुबह उठते ही अपने माँ बाप को ख़ुशी से सलाम किया करो और अल्लाह से उनकी अच्छी सेहत की दुआ करा करो।
19- जहाँ लोग एक दूसरे की ग़ीबत बुराई कर रहे हो उस जगह पर एक पल भी रुका मत करो।
20- आपसे बड़े लोग जैसे आपके माँ बाप या बड़े भाई आपसे गुस्से में कुछ कह दे तो उनकी बातें सुन लो उनको जवाब मत दो।
21- ज़कात देकर लोगो को जतलाया मत करो की मैंने इतनी ज़कात निकाली हैं। किसी गरीब की मदद करके लोगों को मत बताया करो की मैंने इतनी मदद की हैं।
22- जिस घर में क़ुरान की तिलावत नहीं होती उस घर की बरकतें खत्म हो जाती हैं। रहमत के फ़रिश्ते उस घर से चले जाते हैं।
ये भी पढ़ें: अल्लाह के 99 नाम (अस्माउल हुस्ना)
23- जिस घर में क़ुरान की तिलावत होती हैं वह घर शैतानी वसवसे से दूर रहता हैं।
24- सबसे बेहतर मुसलमान वह है, जो खुद क़ुरान सीखे और दूसरों को भी सिखाये।
25- जितना हो सके लोगो की मदद किया करो ताकि खुदा तुम्हे और दौलत से नवाज़े।
26- जनाज़े में हमेशा शरीक हुआ करो क्यूंकि एक दिन आपका भी जनाज़ा किसी गली से निकलेगा।
27- रात को सोने से पहले वज़ू कर लिया करो ताकि पूरी रात शैतानी साये से दूर रहो। Donate Now
उम्मीद करते हैं आप इन सारी इस्लामी बातों पर अमल करेंगे और दीन के रास्ते पर चलने की तरफ एक कदम बढ़ाएंगे।
FAQ – दीन-ए-इस्लाम की खास नसीहतें
सवाल 1: दीन-ए-इस्लाम की सबसे अहम नसीहत क्या है?
जवाब: अल्लाह तआला की इताअत करना, रसूलुल्लाह ﷺ की पैरवी करना और अपनी ज़िंदगी को नेक रास्ते पर गुज़ारना दीन की अहम तालीम है।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 2: क्या अच्छे अख़लाक़ भी दीन का हिस्सा हैं?
जवाब: जी हाँ। लोगों से नरमी, मोहब्बत और अच्छे अख़लाक़ से पेश आना बहुत अहम इस्लामी तालीम है। किसी को अपनी ज़बान या हाथ से तकलीफ़ न देना भी बड़ी नेकी है।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 3: माँ-बाप के साथ कैसा सुलूक करना चाहिए?
जवाब: माँ-बाप का अदब और उनकी खिदमत करनी चाहिए। उनसे नरमी से बात करें और उनके लिए अल्लाह तआला से रहमत और सेहत की दुआ करें।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 4: हलाल रोज़ी कमाने की क्या अहमियत है?
जवाब: मुसलमान को हलाल तरीके से रोज़ी कमाने की कोशिश करनी चाहिए और हराम कमाई से बचना चाहिए। हलाल कमाई में बरकत होती है।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 5: झूठी कसम खाकर सामान बेचना कैसा है?
जवाब: व्यापार में झूठ और झूठी कसम से बचना चाहिए। थोड़े वक्त के लिए माल बिक भी जाए तो ऐसी कमाई से बरकत खत्म होने का खतरा रहता है।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 6: ग़ीबत करने वाली महफ़िल में क्या करना चाहिए?
जवाब: ग़ीबत से बचना चाहिए और मुमकिन हो तो उस गुनाह को रोकना चाहिए। अगर रोकना मुमकिन न हो तो ऐसी महफ़िल से दूर हो जाना बेहतर है।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 7: कुरआन की तिलावत घर में क्यों करनी चाहिए?
जवाब: कुरआन की तिलावत घर में दीन की याद और इबादत का माहौल पैदा करती है। इसलिए मुसलमान को अपने घर में कुरआन पढ़ने और सुनने का मामूल बनाना चाहिए।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 8: क्या दूसरों की मदद करना भी नेकी है?
जवाब: जी हाँ। जरूरतमंदों की मदद करना, बीमार का हाल पूछना और लोगों के काम आना बहुत अच्छी नेकी है।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 9: मुसलमान को अपनी ज़बान की हिफाज़त क्यों करनी चाहिए?
जवाब: ज़बान से झूठ, ग़ीबत, बदज़बानी और किसी को तकलीफ़ देने वाली बातें निकल सकती हैं। इसलिए बोलने से पहले सोचना और अच्छी बात कहना चाहिए।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
सवाल 10: इन इस्लामी नसीहतों पर अमल कैसे शुरू करें?
जवाब: एक साथ सब कुछ बदलने के बजाय रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतों से शुरुआत करें—नमाज़ की पाबंदी, अच्छे अख़लाक़, माँ-बाप का अदब, हलाल रोज़ी, ज़बान की हिफाज़त और कुरआन की तिलावत। धीरे-धीरे इन नेक आदतों को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाएं।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
अल्लाह से एक दिली दुआ…
ऐ अल्लाह! तू हमें सिर्फ सुनने और कहने वालों में से नहीं, अमल करने वालों में शामिल कर, हमें नेक बना, सिरातुल मुस्तक़ीम पर चलने की तौफीक़ अता फरमा, हम सबको हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से सच्ची मोहब्बत और पूरी इताअत नसीब फरमा। हमारा खात्मा ईमान पर हो। जब तक हमें ज़िंदा रखें, इस्लाम और ईमान पर ज़िंदा रखें, आमीन या रब्बल आलमीन।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
प्यारे भाइयों और बहनों :-
अगर ये बयान आपके दिल को छू गए हों, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों तक ज़रूर पहुंचाएं। शायद इसी वजह से किसी की ज़िन्दगी बदल जाए, और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया बन जाए।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
क्या पता अल्लाह तआला को आपकी यही अदा पसंद आ जाए और वो हमें जन्नत में दाखिल कर दे।
इल्म को सीखना और फैलाना, दोनों अल्लाह को बहुत पसंद हैं। चलो मिलकर इस नेक काम में हिस्सा लें।
अल्लाह तआला हम सबको तौफीक़ दे – आमीन।Deen-e-islam ki kuch khas Nasihat
खुदा हाफिज़…..
